बड़े लेवल पर दर्शकों को अपनी फ़िल्मों से एंटरटेन करने वाले बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन सबसे बिजी अभिनेताओं में से एक हैं । दृश्यम 2 की सफलता के बाद अब अजय देवगन अपनी एक और हिट फ़्रैचाइजी, रेड के अगले पार्ट की तैयारी में जुट चुके हैं । क़रीबी सूत्र से हमें पता चला है कि, सिंघम अगेन के बाद अजय देवगन की अगली फिल्म रेड का सीक्वल होगी ।

अजय देवगन की अगली फिल्म रेड का सीक्वल
अजय और उनके दोस्त, कुमार मंगत का मानना है कि दृश्यम की तरह, रेड ने भी न केवल थिएटर में बल्कि डिजिटल और टीवी पर भारी संख्या में दर्शक जुटाए । इसलिए अजय और कुमार मंगत ने रे निर्देशक राजकुमार गुप्ता को रेड 2 को बनाने के लिए कहा । तीनों मिलकर रेड 2 की तैयारी में जुट गए । वर्तमान में रेड 2 की स्क्रिप्ट के लिए कई वास्तविक जीवन की घटनाओं पर शोध किया जा रहा है । तीनों इस बात से काफ़ी खुश हैं की स्क्रिप्ट सही दिशा में आगे बढ़ रही है । विश्वस्त सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, “रेड 2 के लिए राजकुमार गुप्ता कुछ ऐसा ढूंढने में कामयाब रहे हैं जो पहले भाग से भी बड़ा और अधिक रोमांचक है ।”
रेड 2 की शूटिंग 2024 की गर्मियों तक शुरू होने की उम्मीद है और यह Jio के साथ अजय और कुमार मंगत की डील का हिस्सा होगी । बता दें कि, अजय देवगन और कुमार मंगत ने ब्लैक मैजिक, रेड 2 और दृश्यम 3 के साथ जियो सिनेमाज के साथ 3-फिल्म डिजिटल डील साइन की है । दृश्यम 3 फिल्म अगले साल के अंत तक फ्लोर पर जाने की उम्मीद है ।
इस बीच, रोहित शेट्टी सिंघम अगेन की शूटिंग 6 महीने के शुरुआती शेड्यूल के साथ अगस्त में शुरू करेंगे । इसमें अजय के साथ विकी कौशल और दीपिका पादुकोण लीड रोल में नज़र आएँगे । सिंघम अगेन में दीपिका पादुकोण लेडी सिंघम के रूप में नज़र आएंगी ।
















