जोरदार पंच एड्रेनालाईन-पंपिंग एक्शन और देशभक्ति की भावना से भरपूर, सिद्धार्थ आनंद की फाइटर कल यानि 25 जनवरी को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है । ॠतिक रोशन स्टारर फिल्म फ़ाइटर हमारे सभी बहादुर भारतीय वायुसेना अधिकारियों को एक ट्रिब्यूट है जो अपने अथक साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण के साथ हमारे आसमान की रक्षा करते हैं । इसलिए फाइटर को सबसे पहले उनके सम्मान देने हेतु IAF अधिकारियों को दिखाया जाएगा । फ़ाइटर की फ़र्स्ट स्क्रीनिंग ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की मौजूदगी में दिल्ली में आयोजित की जाएगी ।

ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद फ़ाइटर को सबसे पहले दिखाएंगे भारतीय वायुसेना अधिकारियों को ; दिल्ली में आयोजित होगी फ़र्स्ट स्क्रीनिंग

फ़ाइटर की फ़र्स्ट स्क्रीनिंग

फ़ाइटर के लीड एक्टर्स ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के साथ दिल्ली के लिए रवाना होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं । फिल्म की पहली स्पेशल स्क्रीनिंग टीम द्वारा दिल्ली के चाणक्यपुरी में आयोजित की जाएगी, जहां हमारे बहादुर भारतीय वायु सेना अधिकारी फिल्म देखें गे। चूंकि फाइटर हमारे बहादुर वायु योद्धाओं की वीरता और बलिदान को पूरी तरह से प्रस्तुत करता है, इसलिए इसे हमारे देश के IAF अधिकारियों को दिखाया जा रहा है ।

सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के सहयोग से वायाकॉम18 स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत, फाइटर सिनेमाई प्रतिभा का प्रतीक है । यह फिल्म एक अद्वितीय सिनेमाई अनुभव का वादा करते हुए, दिल को छू लेने वाले एक्शन और देशभक्ति के उत्साह को सहजता से जोड़ती है । फाइटर 25 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है ।