
प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फ़िर अंतर्राष्ट्रीय सेलिब्रिटी के रूप में अपना स्टारडम साबित कर दिया और अब प्रियंका प्रसिद्ध टोरंटो भारतीय फिल्म महोत्सव में ज्यूरी मेंबर बनने की तैयारी कर रही हैं । वह शॉर्ट्स महोत्सव सेक्शन के लिए सात सदस्यीय ज्यूरी का एक हिस्सा होंगी ।
हमें पता चला है कि, यह नव शामिल शॉर्ट्स सेक्शन डिजिटल सोशल नेटवर्किंग दुनिया का पता लगाएगा जहां दुनियाभर से प्रतिभागियों को उनके इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से उनकी 60 सेकेंड की फ़िल्म को दिखाने के लिए आमंत्रित किया गया है । ये ज्यूरी न केवल 10 दिन के महोत्सव के प्रत्येक दिन की अच्छी फ़िल्मों का चयन करेगी बल्कि जजेस च्वाइस अवॉर्ड के साथ-साथ फ़ेन फ़ेवरेट अवॉर्ड श्रेणीयों के विजेताओं को भी चुनेगी जिसका ऐलान 18 अगस्त को किया जाएगा । प्रियंका के सह जज में शामिल हैं जेम्स फ़्रेंको, सिनेमेटोग्राफ़र बेन रिचर्ड्सन, फ़िल्ममेकर एवा दुवर्ने, कैनेडियन लेखक-निर्देशक जेवियर डोलानो, म्यूजिक वीडियो निर्देशक और फ़ोटोग्राफ़र नाबिल एलडरकिन और स्टोपमोशन एनिमेशन आर्टिस्ट रशेल राहेल । यह फ़िल्म महोत्सव 8 सितम्बर को शुरू होने के लिए तैयार है ।
प्रियंका चोपड़ा एक पोप सिंगर के रूप में अपना अंतरराष्ट्रीय करियर पहले ही शुरू कर चुकी हैं और उसके बाद जल्द ही अपना ध्यान लोकप्रिय टीवी सीरिज क्वांटिको के साथ अभिनय की तरफ़ स्थानांतरित कर दिया । इसके अलावा प्रियंका हॉलीवुड में भी फ़िल्म बेबॉच के साथ डेब्यू कर रही हैं और जिसमें वो ड्वेन जान्सनके साथ नजर आएंगी ।
















