लोकप्रिय टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा फ़ेम बबिता उर्फ़ मुनमुन दत्ता का जर्मनी में एक्सीडेंट हो गया है । इसकी जानकारी खुद मुनमुन दत्ता ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की है । इस एक्सीडेंट में मुनमुन दत्ता के घुटने में गंभीर चोट भी आई है । 
मुनमुन दत्ता का हुआ एक्सीडेंट
ट्रैवल लवर मुनमुन दत्ता ने लगभग एक हफ्ते पहले अपनी यूरोप ट्रिप शुरू की थी । वो अभी स्विट्जरलैंड और जर्मनी घूमी हैं । लेकिन दुर्भाग्य से एक्ट्रेस जर्मनी में हुए एक्सीडेंट का शिकार हो गईं । अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्होंने इसकी जानकारी देते हुए लिखा, “जर्मनी में एक छोटा सा एक्सीडेंट हो गया था । मेरे बाएं घुटने में बहुत चोट लगी है । इस वजह से मुझे अपना ट्रिप बीच में ही रोकना पड़ा और अब मैं घर वापस आ रही हूं ।”

मुनमुन कुछ दिन पहले ही छुट्टियां मनाने के लिए युरोप गई थीं । इस ट्रिप की फोटोज वो अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती थीं । अब मुनमुन का ये पोस्ट देखने के बाद फैंस काफी परेशान हो गए हैं और उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं ।
मुनमुन दत्ता सालों से कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा का हिस्सा बनी हुई हैं । उनके किरदार बबीता जी और एक्टर दिलीप जोशी के किरदार जेठालाल के बीच होने वाली मस्ती फैंस को खूब पसंद करते हैं ।
















