साल 2021 में नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्म हसीन दिलरुबा के सीक्वल का हर किसी को बेसब्री से इंतज़ार था और अब ये इंतज़ार ख़त्म होने वाला है । क्योंकि मेकर्स ने तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी की हिट फ़िल्म हसीन दिलरुबा का सीक्वल, फिर आई हसीन दिलरुबा के टीजर वीडियो के साथ फ़िल्म की रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है । फिर आई हसीन दिलरुबा में इस बार तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी के साथ सनी कौशल और जिमी शेरगिल भी अहल रोल में नज़र आने वाले हैं ।

तापसी पन्नू की फिर आई हसीन दिलरुबा
हसीन दिलरुबा की कहानी एक ऐसी महिला की है, जो अपने पति की हत्या को लेकर शक के घेरे में होती है । अब मेकर्स इसका सेकंड पार्ट फिर आई हसीन दिलरुबा लेकर आ रहे हैं । टीजर शेयर करते हुए लिखा, “9 अगस्त की हसीन शाम, दिलरुबा के नाम ।” टीजर में तापसी का पोस्टर दिख रहा है उनकी आवाज में कहा जा रहा है, “9 अगस्त को टपकेगा खून, आएगा कातिलाना मॉनसून ।” वहीं विक्रांत मैसी के पोस्टर पर लिखा है, “9 अगस्त की हसीन रात, दिलरुबा के साथ ।” इनके अलावा सनी कौशल के पोस्टर पर लिखा गया है, “9 अगस्त को दिल पिघलेंगे, इश्क का जहर निगलेंगे ।” टीजर के आखिरी में लिखा है- “सबको इश्क का पाठ पढ़ाने फिर आई हसीन दिलरुबा ।”
9 August ki Hasseen shaam, Dillruba ke naam ?
Phir Aayi Hasseen Dillruba, is out on 9 August, only on Netflix ❤️?#PhirAayiHasseenDillrubaOnNetflix pic.twitter.com/pLqfLFR2R1
— Netflix India (@NetflixIndia) July 15, 2024
बताया जा रहा है कि फिर आई हसीन दिलरुबा की कहानी पिछली फिल्म हसीन दिलरुबा से आगे दिखाई जाएगी, जिसमें रानी कश्यप और ऋषभ सक्सेना की कहानी को आगे बढ़ाया गया है, जो आगरा में एक नई शुरुआत की तलाश में हैं । वहीं फिल्म में सनी कौशल अभिमन्यु के किरदार में दिखाई देंगे । इसके अलावा इस बार रानी कश्यप और ऋषभ सक्सेना को नए दुश्मन का सामना करना पड़ेगा, जो जिमी शेरगिल के तौर पर होंगे ।
जयप्रद देसाई द्वारा निर्देशित और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित, जो सह-निर्माता भी हैं, फिर आई हसीन दिलरुबा आनंद एल राय की कलर येलो प्रोडक्शंस और भूषण कुमार की टी-सीरीज के बीच सहयोग से बनी है ।
















