श्रद्धा कपूरराजकुमार रावपंकज त्रिपाठीअभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना की हॉरर कॉमेडी फ़िल्म स्त्री के सीक्वल स्त्री 2 ने पहले से ही दर और हँसी का माहौल सेट कर दिया है और अब मेकर्स फ़िल्म के ट्रेलर को रिलीज करने की तैयारी कर चुके हैं । मैडॉक फिल्म्स स्त्री 2 का ट्रेलर गुरुवार 18 जुलाई को रिलीज करने वाले हैं ।

नई टैगलाइन ‘ओ स्त्री रक्षा करना’ के साथ श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव की स्त्री 2 का ट्रेलर 18 जुलाई को होगा लॉन्च

स्त्री 2 का ट्रेलर रिलीज़ के लिए तैयार

स्त्री 2 में पिछली बार की तरह 'ओ स्त्री कल आनानहीं बल्कि ‘ओ स्त्री रक्षा करना’ पर जोर दिया गया है । यानी कहानी में ट्विस्ट यहीं से दिखने वाला है ।मिनट के टीजर में भरपूर सस्पेंस और डर का माहौल सेट कर दिया था और अब ट्रेलर भी एक कदम आगे आने वाला है । कहा जा रहा है कि, अक्षय कुमार भी स्त्री 2 में कैमियो कर सकते है ।

स्त्री फ़्रेंचाइज़ी की पहली फ़िल्म स्त्री में श्रद्धा कपूर ने स्त्री नाम की एक दर्जी की भूमिका निभाई थी, जो शहर के रहस्य को जान जाती है, राजकुमार राव रहस्य में फंसे प्रेमी की भूमिका में थे और पंकज त्रिपाठी ने स्थानीय भविष्यवक्ता की भूमिका निभाई थी । फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया था ।

इस फिल्म को दिनेश विजान के मैडॉक फिल्म ने प्रोड्यूस किया हैजो उनके हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स फिल्मों का हिस्सा है । बता दें कि इसके पहले दिनेश विजान स्त्रीरूहीभेड़िया और मुंज्या जैसी हिट फिल्में बना चुके हैं । अब वह उस फिल्म स्त्री का सीक्वल ला रहे हैंजो कि उनके इस यूनिवर्स की शुरुआती मूवी थी । अमर कौशिक के डायरेक्शन में बनी हॉरर-कॉमेडी स्त्री 2 इस साल 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है ।यह फ़िल्म जॉन अब्राहम की वेदा और अक्षय कुमार की खेल खेल में से बॉक्स ऑफिस मुक़ाबला करेगी ।