
तापसी पन्नू इन दिनों सातवें आसमान पर हैं, क्योंकि उनकी फ़िल्म पिंक बॉक्सऑफ़िस पर बहुत सफ़ल रही और इसलिए उनके शानदार अभिनय को देखते हुए इस साल उनकी झोली में 6 फ़िल्में है । तापसी पन्नू न केवल फ़िल्में चुनने के मामले में बल्कि इवेंट्स का हिस्सा होने के लिए भी सही-गलत का ध्यान रखती हैं । खबर है कि तापसी पन्नू ने हाल ही में एक कार्यक्रम का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया और इसके पीछे के कारण को जान आप शर्तिया हैरान रह जाएंगे ।
सूत्रों के मुताबिक, खबर है कि तापसी पन्नू को जयपुर में मार्च, 2017 के दौरान होने जा रहे एक कार्यक्रम का हिस्सा बनना था, लेकिन तापसी ने उस कार्यक्रम में जाने से इंकार कर दिया है । खबर है कि इस कार्यक्रम में शिरकत करना उन्होंने इसलिए उचित नहीं समझा, क्योंकि इसे एक फेयरनेस क्रीम ने आयोजित किया था ।इस बारे में तापसी का कहना है कि, ‘मैं मानती हूं कि यह आखिरी क्षण का निर्णय था, लेकिन जब मुझे पता चला कि कार्यक्रम के दौरान मुझे एक फेयरनेस ब्रांड के साथ कुछ पोज देने हैं तो मैंने फैसला कर लिया कि मैं इसका हिस्सा नहीं बनूंगी । दरअसल अपने गोरेपन की वजह से मुझे कई फिल्मों से हाथ धोना पड़ा है, इसलिए मैंने तय किया है कि मैं गोरेपन को किसी भी सूरत में बढ़ावा नहीं दूंगी ।’
तापसी इन फेयरनेस ब्रांड्स के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने के हमेशा खिलाफ रही हैं । उन्हें लगता है कि इन प्रकल्पों का हिस्सा बनना नस्लवाद को बढ़ावा देने के समान है । उन्हें हमेशा से ही ये लगता है कि लोग, जो काले है वो सुंदर हैं । अन्य बॉलीवुड कलाकारों के साथ तापसी भी फ़ेयरनेस प्रोडक्ट्स को न कहने की दौड़ में शामिल हो गई ।
इन दिनों तापसी पन्नू अपनी आगामी फ़िल्म 'रनिंग शादी.कॉम और गाजी अटैक की तैयारियों में जुटी हुई हैं । इसके अलावा तापसी ने एक बार फ़िर फ़िल्ममेकर नीरज पाड़े के साथ सहयोग कर उनकी आगामी फ़िल्म 'नाम शबाना' जो कि बेबी का प्रीक्वल है, में आने का फ़ैसला किया है ।
















