
इरफ़ान खान, न केवल इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकार हैं बल्कि वो एक ऐसा नाम बन गए हैं को कई सारे बड़े ब्रांड्स का चेहरा बन गए हैं । अब हमने सुना है कि इरफ़ान खान को एक बड़े ब्रांड का चेहरा बनने के लिए चुना गया है । इरफ़ान खन को केईआई केबल के लिए ब्रांड एंबेसडर के रूप चुना गया है ।
अपने इस नए सहयोग के बारें में बात करते हुए इरफ़ान खान ने कहा कि, "केईआई का चेहरा बनने के लिए मैं काफ़ी उत्साहित हूं । यह ब्रांड्स की श्रेणी में अग्रणी और सबसे भरोसेमंद ब्रांड्स में से एक है । मुझे लगता है कि उनकी कंपनी के वैल्यू और मेरा खुद का विश्वास और मेरे लिए किसी भी ब्रांड एसोसिएशन का एक हिस्सा बनने के लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण है । एक उपयोगी एसोसिएशन होने की उम्मीद है ।
फ़िल्मों की बात करें तो, इरफ़ान खान ने तनुजा चंद्रा की बिना नाम की फ़िल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और जल्द ही अभिनय देओ की ब्लैकमेल के लिए काम शुरू करेंगे । और इसके बाद, मई में उनकी फ़िल्म हिंदी मीडियम रिलीज होगी । इसके अलावा उनकी दूसरी फ़िल्में भी है जो कतार में हैं और उनमें शामिल हैं- अनूप सिंह की 'द सांग ऑफ स्कॉर्पियन्स' और सलमान खान फ़िल्मस द्दारा प्रोड्यूस फ़िल्म 'लायंस ऑफ़ द सी' में भी नजर आएंगे ।
















