
फ़िल्ममेकर दिनेश विजानिया की आगामी फ़िल्म 'राब्ता' में अपने रोल के लिए कृति सैनॉन पानी के नीचे तैराकी, तलवार बाजी और घुड़सवारी जैसे कई तरह के कौशल सीख रही हैं । घुड़सवारी के दौरान कृति ने खुद को बुरी तरह से घायल कर लिया ।
अभी तक वो दर्द है, उस अनुभव को याद करते हुए कृति कहती हैं कि, "मैं एक दृश्य के लिए घुड़सवारी कर रही थी । घुड़सवारी के दौरान मजबूत पकड़ बनाने के लिए काठी और रकाब पैरों के खिलाफ़ रगड़ते हैं जिसकी वजह से आपके घुटनों और पैरों पर बहुत ज्यादा दबाव आता है । इस दौरान मेरी पोशाक ऐसी थी कि उसमें मेरे पैर पूरी तरह से ढके हुए नहीं थे । जिसकी वजह से बहुत सारे चोट के निशान आ गए ।”
लेकिन कृति कहती हैं कि वह एकदम ठीक हैं । "शुक्र है, मैंने दो टेक में ही सही शॉट कर लिए । मुझे एहसास हुआ था कि मैंने अपने आप को बुरी तरह से चोटिल किया ।"
















