पिकू की जोड़ी दीपिका पादुकोण और इरफ़ान खान एक बार फ़िर धमाल मचाने की तैयारी कर रहे है । ये दोनों की जोड़ी जल्द ही आगामी फ़िल्म, जो कि माफ़िया क्वीन राहिमा खान, जिसे सपना दीदी के नाम से जाना जाता था, के जीवन पर आधारित होगी, इस फ़िल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज के लंबे समय से सहयोगी रहे शहद त्रेहन द्वारा किया जाएगा ।

यह फिल्म पूर्व खोजी पत्रकार से लेखन बने एस हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वींस ऑफ मुंबई के एक अध्याय पर आधारित है । सपना दीदी, 80 के दशक की सबसे बेखौफ़ महिला डॉन में से एक थी । इस फ़िल्म को टी-सीरीज, क्रिएज एंटरटेंमेंट और विशाल भारद्वाज पिक्चर्स द्वारा तैयार की जाएगा ।

निर्माता भूषण कुमार कहते हैं कि, "दीपिका पादुकोण और इरफान खान बहुत ही बेहतरीन कलाकार हैं । हम इस विषय को लेकर बहुत ही उत्साहित हैं साथ ही क्रिएज एंटरटेंमेंट और विशाल भारद्वाज पिक्चर्स के साथ सहयोग करने पर गर्व महसूस करते हैं ।'

इस फ़िल्म की शूटिंग अगले साल की शुरूआत में शुरू होगी । और यह फ़िल्म अगले साल ही अक्टूबर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।