खबरों में कहा जा रहा है कि, करण जौहर की रोमांचक पीरियड ड्रामा फ़िल्म तख्त, मुगल शाही परिवार के दो उत्तराधिकारी औरंगजेब और उनके भाई शिकोह के बीच मुगल शाही सिंहासन के संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमेगी । मुगल शाही सिंहासन एक ऐसा सिंहासन था जिस पर दुनियाभर की निगाहें टिकी थी और भारत पर राज करने के लिए मुगल सम्राटों की बेशकीमती राजगद्दी थी । मुगल शाही सिंहासन को उर्दु में तख्त-ए-सिंहासन कहा जाता था, इसका निर्माण मुगल शासक जहांगीर ने अपने शासन काल में करवाया था और वर्तमान में आगरा के लाल किले में दीवान-ए-खास में स्थित है। करण जौहर की तख्त में कई सारे कलाकार नजर आएंगे ।

करण जौहर की तख्त मुगल सिंहासन की कहानी को दर्शाएगी
ट्वीट के द्दारा अपनी फ़िल्म तख्त का ऐलान करते हुए करण ने अपने ट्वीट में कहा था कि, ''इतिहास से जुड़ी यह एक अविश्वसनीय कहानी है । राजसी मुगल सिंहासन के लिए एक महाकाव्य लड़ाई... एक कहानी परिवार की, महत्वाकांक्षा की, लालच की, विश्वासघात की, प्रेम की और उत्तराधिकार की... तख्त युद्ध और प्यार के बारे में है ।'
मल्टीस्टारर है तख्त
इस फ़िल्म में कई सारे कलाकार नजर आएंगे । रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, विकी कौशल, भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर और अनिल कपूर इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे । खबरों में कहा जा रहा है कि विकी कौशल इस फ़िल्म में औरंगजेब का किरदार निभाएंगे जबकि रणवीर सिंह उनके बड़े भाई, दारा शूकोह का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे । करीना कपूर जहांआरा बेगम साहिब, जो शाहजहां की सबसे बड़ी बेटी थी, का किरदार निबभाएंगी और अनिल कपूर इन सभी के पिता, शाहजहां, जो मुगलों के पाचंवें शासक थे, के किरदार में दिखाई देंगे ।
तख्त में हर किसी का किरदार अहम
आलिया भट्ट दारा शूकोह की पत्नी, नादिरा बानो के किरदार में दिखाई देंग़ी । बता दें कि दारा और नादिरा खुशहाल और सफ़ल शादीशुदा जोड़ा था, नादिरा से दारा इतना प्यार करता था कि उसने नादिरा के अलावा किसी और से शादी नहीं की थी । विकी कौशल औरंगजेब के किरदार में दिलरास बानो बेगम, जिसका किरदार भूमि पेडनेकर निभा रही हैं, से शादी रचाते हैं । दिलरास औरंगजेब की पहली और मुख्य बीबी थी । जाह्नवी कपूर युवा दास लड़की, हीरा बाई, जिससे औरंगजेब को प्यार हो गया था, के किरदार में दिखाई देंगी । हीरा बाई का जवानी में निधन हो गया था और औरंगजेब हीरा बाई की मौत से काफ़ी हिल गया था ।
करीना को पसंद आया रोल
ट्रेड सोर्स के मुताबिक, “करण, जो तख्त को निर्द्देशित कर रहे हैं, के साथ अच्छे तालुक्क के अलावा, करीना इस रोल को करने के लिए इसलिए राजी हुईं क्योंकि फ़िल्म में उनका काफ़ी महत्वपूर्ण रोल है । तख्त में करीना का रोल रणवीर और विकी के रोल जितना ही दमदार है । वह तख्त में रणवीर और विकी की बड़ी बहन के किरदार में दिखाई देंगी । मुगल परिवार में जहांआरा का काफ़ी महत्वपूर्ण ओहदा था । वह शाही कामों में अपनी राय भी रखती थी । शाहजहां के रूप में अनिल का किरदार भी काफ़ी दमदार है ।”
जहांआरा का औरंगजेब से ऐसा था रिश्ता
जहां आरा और औरंगजेब की सोच मेल नहीं खाती थी । कई मुद्दों में उनकी पटती नहीं थी । जहांआरा उन्हें सफद सांप कहती थीं और उन्हें खतरनाक बाघ बुलाती थीं। यही नहीं उनकी छोटी बहन रोशनारा बेगम से भी उनका झगड़ा हुआ था, जिसका असर शासन पर पड़ा था। राज गद्दी के लिये दारा शिकोह और औरंगजेब के बीच बड़ा झगड़ा हुआ, जिसमें जहां आरा दारा के साथ थीं और रौशनारा बेगम औरंगजेब के साथ। उस वक्त दारा चाहता था कि वो शहंशाह बने और उस प्रतिबंध को हटाये, जिसके तहत मुगल घराने की बेटियों को शादी करने की मनाही थी। यह प्रतिबंध अकबर ने लगाया था। लेकिन दारा औरंगजेब से जीत नहीं पाया।
औरंगजेब ने शाहजहां को अंतिम समय में आगरा फोर्ट की जेल में कैद कर लिया था। जहां स्वयं जहां आरा पहुंचीं और अपने बीमार पिता की तीमारदारी जेल में रहकर की। जब तक शाहजहां जीवित रहे, तब तक जहां आरा ने जेल में रहकर उनकी तीमारदारी की। बाद में भले ही जहांआरा और औरंगजेब के बीच मनमुटाव खत्म हो गया, लेकिन जहांआरा ने दोबारा शासन स्वीकार नहीं किया और उनकी जगह रोशनआरा को पदशाह बेगम बना दिया गया।
यह भी पढ़ें : BREAKING! मुगल सिंहासन की कहानी को बयां करेगी करण जौहर की पहली ऐतिहासिक फ़िल्म तख्त
गौरतलब है कि, जहांआरा मुगल बादशाह शाहजहां और मुमताज की बड़ी बेटी थीं। उनका जन्म वर्ष 1614 में हुआ था। वो पढ़ने-लिखने की शौकीन थीं। पारसी और अरबी भाषा में वो लिखा करती थीं। वो अच्छी चित्रकार और कवियत्री भी थीं। मुमताज की मृत्यु के बाद वो अपने पिता शाहजहां के बेहद करीब थीं। शाहजहां ने मुमताज की मौत के बाद साम्राज्य की पहली महिला का खिताब जहांआरा को दिया था। वे अपने भाई दारा शिकोह की तरह दयावान थीं। लेकिन छोटे भाई औरंगजेब से बिलकुल अलग थीं। उनकी मौत दिल्ली में 16 सितंबर 1681 में हुई।
















