
सनी लियोन, जिसने भट्ट कैम्प की फ़िल्म जिस्म 2 से अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत की थी, ने बॉलीवुड में बहुत जल्दी एक खास जगह बना ली । पॉर्न स्टार से बॉलीवुड अभिनेत्री बनी सनी लियोन ने अपने अतीत और अपनी पहचान को भले ही पीछे छोड़ दिया हो लेकिन उनका अतीत ने उनका पीछा नहीं छोड़ा । और उनके इसी अतीत को दुनिया को दिखाने के लिए उनकी जिंदगी के ऊपर एक फ़िल्म बनाई जा रही है । सुनने में आया है कि सनी लियोन जल्दी ही खुद के ऊपर बन रही बायोपिक फ़िल्म में एक्टिंग करती हुईं नजर आएंगी ।
हमने सुना है कि अभिषेक शर्मा, जिसने तेरे बिन लादेन, द शौकीन नाम की फ़िल्म बनाई थी, सनी लियोन की बायोपिक को बनाएंगे । हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा जब सनी लियोन के जीवन पर फ़िल्म बन रही है इससे पहले भी कैनेडियन फ़ोटोजर्नलिस्टा दीपा मेहता ने 'मोस्टली सनी पार्टली क्लाउडी' नाम की डॉक्यूमेंट्री बनाई थी जिसे सनडांस फिल्म समारोह 2016 में प्रीमियर किया गया था । सनी के जीवन पर बनी डॉक्यूमेंट्री के बजाय शर्मा की ये फ़िल्म सनी के जीवन के अनछुए पहलूओं को विस्तार से दर्शाएगी ।
हालांकि फ़िल्म से जुड़ी किसी भी जानकारी का अभी तक खुलासा नहीं किया गया है लेकिन हमें पता चला है कि फ़िल्म की कहानी में सनी लियोन के पति डेनियल वीबर भी दर्शाए जाएंगे, ग्लैमरस दुनिया में अपने करियर को बनाने के अलावा विशेषरूप से ये फ़िल्म दोनों की प्रेम कहानी को दिखाएगी ।
















