
सिनेमा की दुनिया के अजब-गजब तरीके । जहां एक तरफ़ अर्जुन कपूर के समकालीन अभिनेता रणवीर सिंह और वरुण धवन अभी तक अपनी पहली दोहरी भूमिका (डबल रोल) अदा कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ़ अर्जुन कपूर पहले ही दोहरी भूमिका अदा कर चुके हैं और यह उनकी दूसरी दोहरी भूमिका है ।
अतुल सबरबाल की औरंगजेब, जहां अर्जुन ने सौतेले भाई की भूमिका अदा की थी, के बाद अब अर्जुन कपूर अनीस बज्मी की आगामी फ़िल्म मुबारक में अपनी दूसरी दोहरी भूमिका करने के लिए पहले से ही तैयार है । दरअसल अर्जुन कपूर एक बार फ़िर से अनीस बज्मी की फ़िल्म मुबारका में दोहरी भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे ।
ये फ़िल्म असल जिंदगी के चाचा-भतीजा यानी अनिल कपूर और अर्जुन कपूर को ऑनस्क्रीन पर भी चाचा-भतीजा के रूप में पहली बार साथ लेकर आएगी । इस फ़िल्म में अर्जुन दोहरी भूमिका में दिखेंगे ।
करीबी सूत्रों के मुताबिक, "अर्जुन मुबारका में दोहरी भूमिका में चुने गए हैं । लेकिन इस बार वह भाई का किरदार अदा नहीं कर रहे हैं, जैसा उन्होंने औरंगजेब में किया था । अर्जुन कपूर की दोहरी भूमिका में से एक भूमिका में वह अनिल कपूर के भतीजे के रूप में दिखेंगे और दूसरी भूमिका में वह पूरी तरह से असंबंधित किरदार में दिखेंगे ।"
















