वापस लाने के उन्मत्त प्रयासों के बावजूद, सुनील ग्रोवर द कपिल शर्मा शो में वापस नहीं आएंगे । ग्रोवर, जो वर्तमान में अस्वस्थ है, ने शो को छोड़ने का अपना मन बना लिया है ।

सुनील ग्रोवर के करीबी दोस्त ने इस लेखक को खासतौर पर बताया कि, "सबसे पहले तो, सुनील ने किसी भी समाचार पत्र, वेबसाइट या किसी मीडिया प्लेटफॉर्म में कपिल शर्मा के साथ अपनी लड़ाई के बारे में कोई भी बयान नहीं दिया है । इसलिए जो भी बयान हमने मीडिया में सुनील की तरफ़ से देखें है वह मनगढ़ंत और झूठे हैं । दूसरी बात ये कि, सुनील 23 अप्रैल तक सोनी एंटरटेनमेंट के साथ अनुबंधबद्ध हैं । तब तक, वह न तो कपिल के साथ वास्तव में क्या हुआ इस बारें में बोलेंगे और न ही वह अपने संविदात्मक दायित्वों से बाहर निकल सकते हैं । तीसरी बात ये कि, खबरें उड़ रही हैं कि सुनील ने, द कपिल शर्मा शो में बने रहने के लिए अपनी फ़ीस बढ़ाने की बात की है, तो आपको बता दूं कि यह सब मीडिया द्दारा फ़ैलाई हुइ बातें है जो कि बहुत हास्यपद हैं ।

"यहां तक कि अगर सुनील को वर्तमान पारिश्रमिक की डबल राशि ऑफ़र की गई, तब भी वह इस शो को नहीं करेंगे । अब उन्होंने इस शो को छोड़ने का अपना मन बना लिया है ।”

सुनील के दोस्त का कहना है कि इस घटना ने सुनील को भावनात्मक रूप से हिलाकर रख दिया गया है और साथ ही उस वक्त मौजूद मेलबर्न से भारत यात्रा के दौरान 'द कपिल शर्मा' शो के अन्य कलाकारों को भी । "सुनील बुरी तरह से हिल गए हैं । कपिल इस तरह का व्यवहार करेंगे,

ऐसे उम्मीद कभी हीं थी । बेवरेज के साथ कपिल की समस्याओं ने कपिल की 'कॉमेडी' टीम के साथ उनके संबंधों को खराब कर दिया । वह अपने साथी कलाकारों पर चिल्लातें हैं, ताना मारते हैं और उन्हें उनकी हेसियत दिखलाते हैं...।

दिलचस्पी और बहादुरी से, इस समय सिर्फ़ किकु शारदा ने खुद को कपिल शर्मा के साथ जोड़ रखा है जब उनके शो का अस्तित्व सबसे बड़े संकट में है । किकु कहते हैं कि,"कपिल शर्मा एक अच्छे इंसान है । मैं पिछले कुछ दिनों के दौरान उनके साथ रहा हूँ । उनसे गलती हुई है । जिसका उन्हें पछतावा है । इसके लिए उन्होंने माफ़ी भी मांग ली है । इससे ज्यादा और वह क्या कर सकते है ?"