Priyanka chopra’s quantico 2 gets a trump twist

डोनाल्ड ट्रम्प की हाल के राष्ट्रपति चुनावों में ऐतिहासिक विजय के साथ अमेरिका के राजनीतिक परिदृश्य में एक बड़ा बदलाव आया । और उसको देखते हुए अब प्रियंका चोपड़ा अभिनीत अमेरिकी टीवी सीरिज क्वांटिको 2 का ट्रेक बदलने का फ़ैसला किया गया है और उसे वर्तमान के परिदृश्य में सेट किया जा रहा है ।

'क्वांटिको रीबूट' में ट्रम्प के राष्ट्रपति पदभार संभालने के बाद यू.एस.ए. के राजनीतिक माहौल में हाल के फैसले के साथ-साथ कानून प्रवर्तन एजेंसियों पर इसके प्रभाव को दिखाया जाएगा । हालांकि यह कहा जा रहा है कि, इस शो के मेकर्स ट्रम्प जैसे दिखने वाला किरदार को लाने से बचेंगे ।

एफबीआई थ्रिलर ड्रामा के आगामी एपिसोड में शामिल होने वाले परिवर्तनों के बारे में बात करते हुए बताया गया कि, यह शो अपने आगामी एपिसोड में आतंकवाद के अपने विषय से भटक जाएगा और और ट्रम्प की आव्रजन नीति के साथ-साथ मुस्लिम रजिस्ट्री पर फ़ोकस करेगा । शोरुन्नेर जोश सफ्रान ने प्रमुख दैनिक समाचार पत्र के लिए यह खुलासा किया कि, देश में वर्तमान राजनीतिक अशांति को देखते हुए, वे ऐसे कंटेट को बनाना चाहते थे जिससे लोग जुड़ें और यही वो संभवत; कारण है क्यों कई शो अपने शो में ट्रम्प का एंग़ल डाल रहे हैं ।

इसके अलावा, सफ्रान कहते हैं कि 'क्वांटिको' में हमेशा से ही महिला किरदारों को अहम किरदार के रूप में दिखाया गया है और साथ ही इस शो का फ़ोकस सभी रंगों के लोगों का बिना किसी भी भेदभाव के एक साथ काम करना है । क्वांटिको में जेक मैक्लैफलीन, जोहना ब्रैडी, यस्मान अल मास्त्री, अंजान्यू एलिस सहित कई कलाकार नजर आएंगे । इस शो के आगामी एपिसोड में कालेब हास उर्फ ग्राहम रोजर्स की वापसी देखी जाएगी ।