जब से, कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच की लड़ाई की खबरें आईं हैं तब से ये खबर हेडलाइन बन गई है । हालांकि सुनील ग्रोवर ने 'द कपिल शर्मा शो' में अपनी वापसी की खबरों पर लगातार चुप्पी बनाए रखी है, वहीं दूसरी तरफ़, अफ़वाहें उड़ने लगीं कि सुनील ने हाल ही में कपिल के शो का एपिसोड शूट किया ।

इसलिए अब सुनील ने इन सभी खबरों पर विराम लगाने का फ़ैसला किया और कहा कि, यह सभी खबरें झूठी हैं और उन्होंने 'द कपिल शर्मा शो' के किसी भी एपिसोड का शूट नहीं किया । इसके अलावा उन्होंने दूसरे चैनल के साथ दूसरे कॉमेडी शो करने की खबरों को भी निराधार बताया । और स्पष्ट किया कि वह सिर्फ़ लाइव शो पर ही फ़ोकस कर रहे हैं और कुछ नहीं । 'द कपिल शर्मा शो' के करीबी सूत्र ने बताया कि, कपिल शर्मा इन दिनों अपनी आगामी फ़िल्म फ़िरंगी की शूटिंग में व्यस्त हैं, इसलिए ये कैसे संभव हो सकता है कि सुनील ग्रोवर इस शो के एपिसोड की शूटिंग कर लें ।

सुनील ग्रोवर, जो इस शो में अपने बहुआयामी व्यक्तित्व के लिए लोकप्रिय है, बीते हफ़्ते असम में एक चैरिटी फ़ंक्शन का एक अभिन्न अंग थे । इसके अतिरिक्त, अब वह इस सप्ताह दिल्ली में एक और शो करने के लिए तैयार हैं,जिसमें उनका साथ देंगे अली असगर ।