दिल में उतर जाने वाली उनकी प्रभावपूर्ण आवाज और एपिक ड्रामा के लिए एक लोकप्रिय पसंद रहे अमिताभ बच्चन अब जल्द ही एक मलयालम फ़िल्म का हिस्सा होंगे । जी हां, मोहनलाल अभिनीत आगामी मलयालम फ़िल्म रंदमूझम में अमिताभ बच्चन एक अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे । यह फ़िल्म एम.टी. वासुदेवन नायर द्वारा लिखित रंदमूझम नाम के उपन्यास पर आधारित है, जो कि , एक अलग परिप्रेक्ष्य के साथ महाभारत का एक संशोधित संस्करण है ।

कथिततौर पर, खुद अमिताभ बच्चन ने इस खबर की पुष्टि की है कि वह आगामी मलयालम फ़िल्म रंदमूझम में भीष्म का किरदार निभाएंगे । फ़िल्म के निर्देशक एन ए श्रीकुमार मेनन के अनुसार, अमिताभ को एक दमदार रोल के लिए चुना गया है । हमने सुना है कि फ़िल्म के मेकर्स इस एपिक ड्रामा के लिए कई भाषाओं के कलाकारों के साथ काम करने की योजना बना रहे हैं ।

कयास लगाए जा रहे थे कि अमिताभ की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन भी इस फ़िल्म में एक अहम किरदार निभाएंगी । लेकिन मेकर्स ने इन खबरों को सिरे से नकार दिया । वहीं दूसरी तरह, मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल इस फ़िल्म में सबसे अहम किरदार यानी भीम के किरदार में नजर आएंगे ।

बहुत कम लोग ये जानते हैं कि रंदमूझम, उपन्यास कई सारे साहित्यिक पुरस्कार जीत चुका है, यह उपन्यास दूसरे पांडव भीम के परिप्रेक्ष्य से महाभारत को दिखाता है । हमने सुना है कि यह फ़िल्म अपने बड़े बजट के कारण यह फ़िल्म मलयाली सिनेमा में सबसे ज्यादा महंगी फ़िल्म बनने जा रही है ।