श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी की हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है । इस फ़ेस्टिव सीजन में डर के साथ हंसी के ठाहके लगवाने के लिए निर्देशक अमर कौशिक की स्त्री 2, लोगों की परफ़ेक्ट च्वाइस बन गई है । रिलीज के पहले दिन बंपर कमाई करने वाली स्त्री 2 ने अपने फ़र्स्ट वीकेंड भी कई सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं और अब तक कुल 204 करोड़ रू की कमाई कर चुकी है ।

Stree 2 Box Office: ब्लॉकबस्टर बनी श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की स्त्री 2 ; महज़ 4 दिनों में 204 करोड़ रू कमाकर गदर 2, बाहुबली 2 और वॉर को पीछे छोड़ा

स्त्री 2 ने महज़ 4 दिनों में कमाए 204 करोड़ रू

स्त्री 2 रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर जो सुनामी लेकर आई है । स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हो चुकी है । दो दिन में ही यह अपनी लागत वसूल कर चुकी है और तीसरे दिन की कमाई मिला दें, तो बजट का तीन गुना कमा चुकी है । 15 अगस्त को रिलीज हुई स्त्री 2, पहले दिन 55.40 करोड़ रु, दूसरे दिन 35.30 करोड़ रुपये, तीसरे दिन शनिवार को 45.70 करोड़ और रविवार को 58.20 करोड़ रू का कलेक्शन कर चुकी है । नतीजतन फ़िल्म अब तक कुल ₹ 204 करोड़ कमाई कर चुकी है ।

4 दिनों में 204 करोड़ रुपये कमाकर  स्त्री 2 श्रद्धा कपूर की पहली 200 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म बन गई है ।

ये कहना ग़लत नहीं होगा कि स्त्री 2 ने न केवल उम्मीदों से भी बढ़कर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है, बल्कि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में नए मानक भी स्थापित किए हैं ।

सबसे जल्दी 200 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली टॉप 10 फ़िल्में :-

जवान - 643.87 करोड़ - 3 दिन

एनिमल - 556.36 रुपये - 3 दिन

पठान - 543.05 रुपये - 4 दिन

स्त्री 2 - 204 करोड़ - 4 दिन

गदर 2 - 525.45 करोड़ - 5 दिन

के.जी.एफ - चैप्टर 2 - 434.70 करोड़ - 5 दिन

बाहुबली 2 - द कन्क्लूजन - 100 करोड़ 510.99 - 6 दिन

टाइगर 3 - 285.52 करोड़ - 6 दिन

संजू - 342.53 करोड़ - 7 दिन

टाइगर ज़िंदा है - 339.16 करोड़ - 7 दिन

वॉर - 318.01 करोड़ - 7 दिन