स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हुई स्त्री 2 से फैंस को पहले से ही काफी उम्मीदें थीं, और फ़िल्म ने भी अपने फ़ैंस को निराश नहीं किया और यह उम्मीदों से कहीं आगे निकल गई है । श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है । बॉक्स ऑफिस पर ग्रैंड ओपनिंग करने वाली स्त्री 2 ने रिलीज़ के दो दिनों में 100 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली है ।

स्त्री 2 ने महज़ दो दिनों में 100 करोड़ क्लब में ली एंट्री
15 अगस्त को रिलीज हुई राजकुमार राव,श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी की स्त्री 2 के कारण एक बार फिर ख़ाली पड़े थिएटर्स में दर्शकों की भारी संख्या में भीड़ देखने को मिल रही है । अमर कौशिक के निर्देशन में बनी स्त्री 2 ने अपनी रिलीज़ के पहले दिन 55.40 करोड़ रु और दूसरे दिन 35.30 करोड़ रुपये की शानदार कमाई । नतीजतन पेड रिव्यूज के कलेक्शन (9.40 करोड़ ) को मिलाकर स्त्री 2 अब तक कुल 100.10 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर चुकी है ।
2 टियर और 3 टियर शहरों में सिंगल स्क्रीन में भी भारी संख्या में दर्शक थिएटर पहुंच रहे हैं । सबसे तेज 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेने वाली फ़िल्मों की सूची में स्त्री 2 छठी सबसे तेज फिल्म बन गई है ।
सबसे जल्दी 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेने वाली टॉप 10 फ़िल्में :-
जवान – 643.87 करोड़ रू– 2 दिन
एनिमल – 556.36 करोड़ रु – 2 दिन
पठान – 543.05 करोड़ रु – 2 दिन
के.जी.एफ. - चैप्टर 2 – 434.70 करोड़ रु – 2 दिन
टाइगर 3 – 285.52 करोड़ रु – 2 दिन
स्त्री 2 – 100.10 करोड़ रु – 2 दिन
गदर 2 – 525.45 करोड़ रु – 3 दिन
बाहुबली 2 - द कन्क्लूजन – 510.99 करोड़ रु – 3 दिन
दंगल – 387.38 करोड़ रु – 3 दिन
संजू – 342.53 करोड़ रू – 3 दिन
इसके अलावा स्त्री 2 राजकुमार राव की दूसरी 100 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री लेने वाली फ़िल्म बनकर उभरी है । इससे पहले इसी फ़िल्म के पहले पार्ट स्त्री ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था। वहीं श्रद्धा कपूर स्त्री 2 के साथ 100 करोड़ क्लब में शामिल होकर करीना कपूर खान जैसी दिग्गह अभिनेत्रियों में शामिल हो गई हैं ।
















