कोरोना की दूसरी लहर देश में कहर बरपा रही है । देश एक बार फ़िर लॉकडाउन की स्थिती में पहुंच गया है । वहीं कोरोना महामारी का एपी सेंटर बने महाराष्ट्र में पहले ही कोरोना संबंधी सख्त गाइडलाइन्स के साथ मिनी लॉकडाउन घोषित कर दिया है । और इसकी वजह से एक बार फ़िर मनोरंजन जगत की रफ़्तार पर ब्रेक लग गया है ।

कोरोना की दूसरी विस्फ़ोटक लहर के चलते शाहरुख खान, सलमान खान और प्रभास की इन फ़िल्मों पर लगा ब्रेक

शाहरुख खान, सलमान खान और प्रभास की फ़िल्मों पर लगा ब्रेक

सिनेमाघरों को पहले ही बंद करने का आदेश दिया जा चुका था और अब फ़िल्मों और टीवी शोज की शूटिंग पर भी कई तरह की पाबंदियां लगाई गई हैं । इसी के साथ कई बड़े बजट की फ़िल्मों की शूटिंग भी बीच में रोकनी पड़ी । और इसमें शामिल हैं शाहरुख खान की पठान, प्रभास की आदिपुरुष और सलमान खान की टाइगर 3 । शाहरुख खान, सलमान खान और प्रभास की इन फ़िल्मों की शूटिंग मुंबई के स्टूडियो में ही चल रही थी जिसे अब रोक दिया गया है ।

महाराष्ट्र में धारा 144 लगा दी गई है जिसके तहत जरूरी कामों को छोड़कर सभी पर पाबंदियां लगाई गई हैं । ऐसे में फ़िल्मों की शूटिंग पर भी ब्रेक लग गया है । पठान, आदिपुरुष और टाइगर 3 की शूटिंग 15 दिनों के लिए रोक दी गई है । इन फ़िल्मों के मेकर्स ने सरकार द्दारा जारी की गई गाइडलाइन्स का पालन करते हुए फ़िलहाल अपनी-अपनी फ़िल्मों की शूटिंग को रोक दिया है ।

बता दें कि जहां शाहरुख की पठान का कुछ शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो चुकी है और लगभग आधी फ़िल्म शूट हो चुकी है वहीं सलमान ने बीते महीने ही टाइगर 3 की शूटिंग शुरू की थी जो कि अभी शुरूआती स्टेज में थी । इसके अलावा प्रभास की आदिपुरुष की शूटिंग भी शुरूआती स्टेज में थी ।