ओटीटी वर्ल्ड की बढ़ती ग्रोथ को देखते हुए हिंदी सिनेमा के प्रतिष्ठित फ़िल्ममेकर सूरज बड़जात्या भी अब अपना ओटीटी डेब्यू करने की तैयारी कर चुके हैं । मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन, हम साथ साथ हैं, मैं प्रेम की दीवानी हूं, प्रेम रतन धन पायो और ऊँचाई जैसी पारिवारिक फ़िल्मों को बनाने वाले सूरज बड़जात्या वेब सीरिज़ बड़ा नाम करेंगे से अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं । यह वेब सीरिज सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी । सूरज बडजात्या की यह वेब सीरिज बड़ा नाम करेंगे दीवाली 2024 के दौरान सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी ।

सूरज बड़जात्या फ़ैमिली ड्रामा सीरिज बड़ा नाम करेगा से कर रहे हैं अपना ओटीटी डेब्यू ; दीवाली 2024 के दौरान सोनी लिव पर होगी स्ट्रीम

सूरज बड़जात्या का ओटीटी डेब्यू

बड़ा नाम करेंगे, एक फ़ैमिली ड्रामा सीरिज है । हालाँकि अभी तक ये जानकारी सामने नहीं आई है कि इसकी स्टार कास्ट क्या होने वाली है । लेकिन खबरों की मानें तो, इसमें दर्शकों को एक नई तरह की कहानी देखने को मिलेगी । और सबसे बड़ी बात की यह एक फ़ैमिली बेस्ड सीरिज़ होगी इसलिए इसे फ़ैमिली के साथ भी देखा जा सकेगा ।

वहीं सूरज बडजात्या की आगामी फ़िल्म की बात करें तो, वह जल्द ही सलमान खान के साथ फ़िल्म बना रहे हैं जिसका नाम उन्हीं की फ़िल्म के लोकप्रिय किरदार, प्रेम से इंस्पायर है । कई रिपोर्ट्स में बताया गया कि इसकी घोषणा पिछले महीने उनके 58वें जन्मदिन पर की जानी थी । हालाँकि, इसकी घोषणा नहीं की गई थी।  पिछले साल न्यूज आउटलेट इंडिया टुडे से बात करते हुए सूरज ने कहा था, “मैं अगले साल के मध्य में सलमान के साथ शुरुआत कर रहा हूं क्योंकि जब मैं फिल्म बनाता हूं तो स्वार्थी हो जाता हूं । आज, एक निर्देशक के रूप में अपने जीवन के इस पड़ाव पर, मैं स्वार्थी हो गया हूँ । मैं फिल्म खुद लिखता हूं और जब मैं खुद लिखता हूं तो अपना समय लेता हूं । खासकर सलमान के साथ, चूंकि हम लंबे समय के बाद एक साथ कुछ कर रहे हैं, इसलिए यह कुछ खास होना ही चाहिए, खासकर इतने सालों के बाद । तो हाँ, मैं अगले साल के मध्य में शुरुआत करूँगा ।