मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ़ झांसी को निर्देशित नहीं करने के बारें में अपनी सफ़ाई के बाद अब कंगना रनौत, पर आरोप लगाया है कि उनकी फ़िल्म के अभिनेता सोनू सूद ने इसलिए उनकी फ़िल्म मणिकर्णिका को छोड़ा क्योंकि वह महिला निर्देशक, कंगना रनौत द्वारा निर्देशित नहीं होना चाहते थे । बता दें कि सोनू सूद ने कंगना रनौत अभिनीत फ़िल्म मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ़ झांसी को छोड़ दिया है ।

सोनू सूद ने फ़िल्म छोड़ने की सफ़ाई दी
सोनू, जो इन दिनों रोहित शेट्टी की फ़िल्म सिम्बा की शूटिंग कर रहे है, हंस-हंस कर कुर्सी पर पर गिर गए जब उन्होंने सुना कि, कंगना उनके फ़िल्म छोड़ने की वजह महिला निर्देशक का होना बता रही है । उन्हें कंगना की अदूरदर्शिता पर खूब हंसी आई । 'कंगना हमेशा महिला कार्ड, विक्टिम कार्ड खेलती हैं । इसे पुरुष प्रधानता का मुद्दा बनाना बेहूदा है । डायरेक्टर का जेंडर कोई मुद्दा नहीं है । यह योग्यता की बात है । इन दोनों के बीच कंन्फ्यूज न हों । मैंने फराह खान के साथ फ़िल्म हैप्पी न्यू ईयर में काम किया है, जो एक योग्य डायरेक्टर हैं । फराह और मेरे बीच अच्छा प्रफेशनल संतुलन था और हम अभी भी अच्छे दोस्त हैं । मैं बस इतना कहना चाहता हूं ।'
यह भी पढ़ें : तो क्या कंगना रानौत खुद बन गई हैं अपनी फ़िल्म मणिकर्णिका की निर्देशक, जाने ये है असली सच्चाई
जहां सोनू इसके आगे और कुछ भी नहीं कहेंगे वहीं उनके एक दोस्त ने नाम न छापने की कसम पर खुलासा किया कि, सोनू ने माणिकर्णिका के सेट पर बहुत "बकवास" को झेला है । "अफसोस की बात है, हम एक ऐसी महिला के साथ डील कर रहे हैं जो सोचती है कि वह महिला कार्ड खेलकर सभी को धमका सकती है । लेकिन सोनू किसी भी धमकी को स्वीकार नहीं करेंगे । असल में, माणिकर्णिका के अन्य कलाकार भी अब कंगना की ज्यादती के बारें में अपनी खुद की कहानी के साथ सामने आने की उम्मीद है ।"
















