कोरोना वायरस जैसी भयावह महामारी से निपटने के लिए पूरा देश एकजुट होकर मदद के लिए अपना योगदान दे रहा है । कोरोना वायरस के संक्रमण को फ़ैलने से बचाने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के चलते जरूरतमंद लोग की मदद के लिए आगे आए बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने एक बार अपने नेक काम से लोगों का दिल जीत लिया । अभी कुछ दिन पहले सोनू सूद ने अपना जुहू वाला होटल उन डॉक्टरों, नर्सों और पैरा मेडिकल स्टाफ के लिए खोल दिया जो इस वक्त कोरोना को हराने में दिन-रात जुटे हुए हैं । और अब सोनू सूद ने रमजान के महीने में 25000 से अधिक लोगों की मदद करने का ऐलान किया है ।

सोनू सूद ने लोगों को खाना खिलाने का जिम्मा उठाया
कहा जा रहा है कि सोनू रोज 45,000 से अधिक जरूरतमंदों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था कर रहे हैं । सोनू रमज़ान के महीने में भिवंडी इलाके में रहने वाले 25,000 से अधिक लोगों के लिए भोजन किट बांट रहे हैं । उनकी इस मदद से उन प्रवासियों को मदद मिलेगी जो कि अंडर प्रिविलेज्ड हैं और बंगाल, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे दूर शहरों से आए हैं । सोनू के इस कदम की हर जगह प्रशंसा हो रही है । सोनू लगभग 45,000 लोगों को खिला रहे हैं, जो कि बहुत ही प्रेरणादायक है ।
यह भी पढ़ें : BREAKING: मणिकर्णिका में सोनू सूद के इस दमदार कुश्ती सीन को हटाना चाहती थीं कंगना रनौत
सोनू ने अपनी नेकदिली पर बात करते हुए कहा कि, यह समय बहुत ही कठिन है और हर किसी को एक-दूसरे के लिए खड़ा होना बहुत ही महत्वपूर्ण है । इस पहल के माध्यम से वो उन सभी की मदद करेंगे जो इस दौरान भूखे हैं । उन्होंने कहा कि, वो विशेष भोजन किट प्रदान करेंगे ताकि वे पूरे दिन उपवास के बाद भूखे न रहें ।
















