बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा के दिल्ली वाले घर से करोड़ों रुपये की चोरी का मामला सामने आया है । खबरों में कहा जा रहा है कि सोनम कपूर और आनंद आहुजा के दिल्ली स्थित घर से 1.41 करोड़ रुपये की ज्वेलरी और नकदी की चोरी हुई है । दिल्ली के अमृता शेरगिल मार्ग पर बना ये घर, असल में सोनम कपूर का ससुराल है जिसमें सोनम के ससुर हरीश आहूजा, सास प्रिया आहूजा और आनंद की दादी सरला आहूजा रहती हैं ।

सोनम कपूर के सुसराल में चोरी
सोनम की सास ने 1.41 करोड़ रुपये की ज्वेलरी और नकदी की चोरी की शिकायत तुगलक रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई है । हाईप्रोफाइल केस होने के चलते दिल्ली पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए एक टीम का भी गठन किया है । इसके साथ ही दिल्ली पुलिस घर के 25 कर्मचारियों, 9 केयरटेकर, ड्राइवर, माली और अन्य कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है ।
सोनम की सास सरला आहूजा और मैनेजर रितेश गौरा ने 23 फरवरी को तुगलक रोड थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी । शिकायत में उन्होंने बताया कि, कमरे की अलमारी से 1.40 करोड़ रुपये की ज्वेलरी व एक लाख रुपये नकद की चोरी हुई है । उन्होंने कहा कि दो साल पहले अलमारी में ज्वेलरी थी लेकिन जब 11 फरवरी को चेक किया था ज्वेलरी और नकदी गायब थी । हालांकि ये मामला काफी पुराना हो गया है लेकिन सामने अब आ रहा है, पुलिस का मानना है कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा । पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है ।
बता दें कि सोनम और आनंद दिल्ली में नहीं मुंबई में रहते हैं लेकिन वह इस घर में समय मिलने पर आते रहते हैं । सोनम कपूर इस समय प्रेग्नेंट हैंc। उन्होंने 21 मार्च को ही प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कीc। उन्होंने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए पति आनंद आहूजा के साथ फोटो शेयर की थी ।
















