
सोनाक्षी सिन्हा अपनी पिछली कुछ फ़िल्मों जैसे अकीरा, फ़ोर्स 2 और अब इत्तेफ़ाक जैसी एक्शन पैक और थ्रिलर शैली की फ़िल्मों में अपनी कुछ ज्यादा रूचि दिखा रही है । और अपनी इसी रूचि को फ़ोलो करती हुई सोनाक्षी एक और थ्रिलर फ़िल्म को करने की तैयारी कर रही है । सोनाक्षी जल्द ही निखिल आडवाणी की आगामी प्रोडक्शन फ़िल्म स्नो में नजर आएंगी ।
रंजीत तिवारी, जिसने लखनऊ सेंट्रल से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा था, द्दारा निर्देशित इस थ्रिलर फ़िल्म में सोनाक्षी सिन्हा पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगी । इस फ़िल्म के बारें में बात करते हुए निखिल ने महत्वाकांक्षी रूप से खुलासा किया कि इस फ़िल्म में सोनाक्षी सिन्हा को सैफ़ अली खान के अपोजिट कास्ट किया गया है । और इस फ़िल्म की कहानी वास्तविक जीवन की घटनाओं पर आधारित है । निखिल ने बताया कि सोनाक्षी ने रंजीत तिवारी के साथ इस स्क्रिप्ट को पढ़ा और वे इससे काफ़ी प्रभावित हुए और उसके बाद मेकर्स उनकी हां का इंतजार कर रहे है । उन्होंने यह भी बताया कि वह दबंग, लुटेरा और स्पेशली अकीरा में सोनाक्षी ने अभिनय से काफ़ी प्रभावित हुए और अकीरा में जो उन्होंने स्टंट किए हैं उन्हें देखकर उन्होंने सोनाक्षी को लेने का मन बनाया ।
कथित तौर पर, निखिल आडवाणी ने कहा कि, यह फ़िल्म सीरियल किलर के बारें में है और बर्फ़ इस फ़िल्म की कहानी का महत्वपूर्ण अंग है । उन्होंने इसे डेविड फिन्चर की द गर्ल विद द ड्रेगन टैटू के साथ-साथ टेट टेलर की द गर्ल ऑन द ट्रेन के बीच का क्रॉस है ।
आडवाणी के अनुसार, स्नो को सर्दियों के सीजन में शुरू किया जाएगा और इसे मनाली में शूट किया जाएगा ।
















