इंतज़ार की घड़ियां खत्म हो गई हैं । अजय देवगन स्टारर सन ऑफ़ सरदार 2 अब रिलीज़ के लिए पूरी तरह तैयार है और मेकर्स ने फिल्म की एडवांस बुकिंग भी ओपन कर दी है । 1 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही इस फिल्म के पहले दिन के शो के लिए दर्शक ‘SOS2’ कोड का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसके तहत ₹200 तक 50% की विशेष छूट दी जा रही है।

सन ऑफ़ सरदार 2 के साथ ऑफर
फैंस के लिए सन ऑफ़ सरदार 2 के अनुभव को और खास बनाने के लिए मेकर्स ने एक शानदार ऑफर का ऐलान किया है — पहले दिन के शो के लिए चुनिंदा सिनेमाघरों में मिलेगा Buy One Get One Free (BOGO) टिकट ऑफर अनाउंस किया है यानी एक टिकट खरीदने पर दूसरा फ्री!
सन ऑफ़ सरदार 2 को एक अल्टीमेट फैमिली एंटरटेनर के रूप में पेश किया जा रहा है। फिल्म में कॉमेडी, ड्रामा और इमोशंस का बेहतरीन मेल है, जो दर्शकों को थिएटर में हंसी-ठहाकों और पारिवारिक जश्न का अनुभव देने का वादा करती है।
विजय कुमार अरोड़ा के निर्देशन में बनी सन ऑफ़ सरदार 2 में अजय देवगन के साथ रवि किशन, संजय मिश्रा, मृणाल ठाकुर, नीरू बाजवा, चंकी पांडे, कुब्रा सैत, दीपक डोबरियाल, विंदू दारा सिंह, अश्विनी कालसेकर, रोशनी वालिया, शरद सक्सेना, साहिल मेहता और स्वर्गीय मुकुल देव अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फिल्म को जियो स्टूडियोज और देवगण फ़िल्म्स द्वारा प्रस्तुत किया गया है। इसका निर्माण अजय देवगन और ज्योति देशपांडे ने किया है, जबकि एन. आर. पचीसिया और प्रवीन तलरेजा निर्माता हैं। फिल्म के सह-निर्माता कुमार मंगत पाठक हैं।
फिल्म की पहली किस्त ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया था, और अब मेकर्स का दावा है कि सन ऑफ़ सरदार 2 उस मस्ती को दोगुना कर देगी। एडवांस बुकिंग की शुरुआत के साथ ही फैंस के बीच जोश बढ़ गया है और थिएटरों में एक बार फिर जश्न-ए-मस्ती लौटने वाला है।
















