ब्लॉकबस्टर फ़िल्म सूर्यवंशी के बाद रोहित शेट्टी लेकर आ रहे हैं अपने कॉप यूनिवर्स की अगली फ़िल्म सिंघम अगेन जिसमें अजय देवगन एक बार फिर सख़्त और अनुशासित पुलिस ऑफिसर बाज़ीराव सिंघम के किरदार में नज़र आएंगे । सिंघम अगेन के साथ रोहित शेट्टी पहली बार अपने कॉप यूनिवर्स की फ़र्स्ट लेडी सिंघम को भी पेश कर रहे हैं । इस बार अजय के साथ दीपिका भी लेडी कॉप के रूप में नज़र आएंगी । रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन अगले साल 2024 में दीवाली के दौरान बड़े पैमाने पर सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली थी लेकिन अब इसकी रिलीज़ डेट में एक बड़ा फेरबदल हुआ है ।

अजय देवगन की सिंघम अगेन अब अगले साल 15 अगस्त के दौरान होगी रिलीज ; टला भूल भूलैया 3 से बॉक्स ऑफिस मुक़ाबला

अजय देवगन की सिंघम अगेन की रिलीज़ डेट बदली

अगले साल 2024 में दीवाली के दौरान रिलीज़ होने वाली सिंघम अगेन अब अगले साल 2024 में स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर रिलीज़ होगी । दिलचस्प बात ये है कि, इससे पहले सिंघम रिटर्न्स भी 2014 में स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर रिलीज़ हुई थी ।

सिंघम अगेन की रिलीज़ डेट को बदलने से अब इसका मुक़ाबला कार्तिक आर्यन की भूल भूलैया 3, जो 2024 दीवाली पर रिलीज़ होनी है, से नहीं होगा । ये एक बड़ा बॉक्स ऑफिस मुक़ाबला होता क्योंकि सिंघम और भूल भुलैया दोनों ही सक्सेसफ़ुल फ़्रेंचाइज़ी है । जहां भूल भुलैया की पिछली फ़िल्म भूल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पारा अच्छा परफ़ॉर्म किया वहीं सिंघम रिटर्न्स भी बॉक्स ऑफिस पर सफल फ़िल्म साबित हुई थी ।

सिंघम अगेन भी लोगों के बीच खूब चर्चा में है । इस फ़िल्म की कहानी इस बार आतंकवादियों से निपटते हुए नजर आएगी वहीं फ़िल्म में दीपिका पादुकोण पहली बार  लेडी सिंघम के रूप में स्टंट्स करती हुई नज़र आएंगी ।