Sidharth-Malhotra

पहले हमने आपको खबर दी थी कि सिद्धार्थ मल्होत्रा फ़िल्ममेकर राज निदिमोरु और कृष्णा डीके की एक्शन पैक्ड फ़िल्म, जिसका अस्थायी तौर पर नाम रिलोडेड है, की शूटिंग कर रहे थे । वह कुछ दिन पहले फ़ाइट सीक्वेंस की शूटिंग के लिए गोवा में थे ।

अब हमने सुना है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा इस फिल्म में एक बहुत दिलचस्प भूमिका या कहें कि भूमिकाएं निभा रहे हैं । फ़िल्म से जुड़े करीबी सूत्रों के मुताबिक हाल ही में ये खुलासा हुआ है कि सिद्धार्थ इस फ़िल्म में दोहरी भूमिका में नजर आएंगे । वैसे तो ये एक ऐक्शन पैक्ड फ़िल्म है लेकिन इसमें ढेर सारी कॉमेडी भी देखने को मिलेगी, जो कि डीके-राज का स्टाइल है । सिद्धार्थ इस फ़िल्म में एक मिशन के अंतर्गत दुश्मनों से भिड़ंत के दौरान दो-दो हाथ करते हुए देखें जाएंगे ।

फ़िल्म में सिद्धार्थ की दोहरी भूमिका की बात करें तो, सिद्धार्थ के दोनों रोल एक-दूसरे से काफ़ी विपरीत होंगे । फ़िल्म के एक शेड्यूल की शूटिंग ही बाकी रह गई है और उसके बाद फ़िल्म लगभग पूरी हो जाएगी । इस फ़िल्म में सिद्धार्थ के साथ जैकलिन फर्नांडीज भी नजर आएंगी । फ़िल्म के मेकर्स इस फ़िल्म को अगले साल जून या जुलाई महीने में रिलीज करने की उम्मीद कर रहे हैं ।