कुछ दिन पहले हमने आपको बताया था कि करण जौहर की नई "स्टूडेंट" तारा सुतारिया, जो धर्मा प्रोडक्शन की आगामी फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2, से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही है, को एक और बड़ी फ़िल्म मिलने वाली है । और अब इस बारें में ऑफ़िशियल घोषणा हो गई है कि तारा सुतारिया को सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख की आगामी फ़िल्म मरजावां के लिए साइन किया गया है । इस फ़िल्म को मिलाप झवेरी द्दारा निर्देशित किया जाएगा । डेट इश्यू के चलते अर्जुन रेड्डी के हिंदी रीमेक, कबीर सिंह को छोड़ने के बाद तारा सुतारिया को एक दूसरी प्रेम कहानी वाली फ़िल्म, मरजावां मिल गई । इस फ़िल्म में तारा सुतारिया सिद्धार्थ मल्होत्रा की लव इंटरेस्ट का किरदार निभाएंगी ।

करण जौहर की नई 'स्टूडेंट' तारा सुतारिया अब सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ मरजावां में करेंगी रोमांस

तारा सुतारिया सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ रोमांस करेंगी

इस फ़िल्म को निखिल आडवाणी और टी-सीरिज के भूषण कुमार द्दारा को-प्रोड्यूस किया जाएगा । मरजावां एक एक्शन-रोमांस से भरी इमोशनल लव स्टोरी पर बनी फ़िल्म है । इस फ़िल्म के साथ एक बार फ़िर एक विलेन की जोड़ी सिद्धार्थ और रितेश की जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने को मिलेगी । 4 साल बाद दोनों की जोड़ी एक बार फ़िर बड़े पर्द पर लौट रही है । मेकर्स को सिद्धार्थ और रितेश से काफी उम्मीदें हैं क्योंकि ये दोनों पहले भी हिट फिल्में दे चुके हैं । उनके मुताबिक सिद्धार्थ और रीतेश की विनिंग जोड़ी है । इस फिल्म की खास बात ये है कि फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में लीड रोल निभा रही तारा सुतारिया सिद्धार्थ मल्होत्रा के अपोजिट रोल करते नजर आएंगी ।

निखिल आडवाणी ने कहा कि, "मेरी कंपनी एम्मे एंटरटेनमेंट इस फिल्म को दो साल से मिलाप के साथ विकसित कर रही है और हम मरजावां के साथ तय उम्मीदों को पूरा करने की उम्मीद करते हैं । एक्शन, मिलाप स्टाइल की डायलॉगबाजी के साथ प्यार और लालसा की कहानी के लिए तैयार रहे ।''

फ़िल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं मेकर्स

टी-सीरिज के प्रमुख भूषण कुमार एक बार फ़िर सत्यमेव जयते की सफलता के बाद एक बार फ़िर निखिल आडवाणी के साथ एक और फिल्म करने को लेकर उत्साहित है । इस बारें में उन्होंने कहा कि, ''निखिल और उनकी टीम के साथ एक बार फिर से सहयोग करने के लिए बेहद उत्साहित और गर्वित महसूस हो रहा है । हम दर्शकों के लिए एक पारिवारिक मनोरंजक फ़िल्म लाने के लिए आश्वस्त है । बांधे रखने वाली कहानी के अलावा, इस फ़िल्म में प्रेम कहानी को उजागर करने के लिए अद्भुत क्यूरेटेड संगीत होगा ।"

करण जौहर की नई 'स्टूडेंट' तारा सुतारिया अब सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ मरजावां में करेंगी रोमांस

मिलाप झवेरी ने आगे कहा, ''मैं अपनी फिल्म सत्यमेव जयते को मिले सभी समर्थन के लिए लगातार आभारी हूं । टी-सीरीज और एम्मे के साथ फिर से काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हैं । यह मेरे लिए एक फ़ैमिली प्रोडक्शन है जो इसके साथ जुड़े सभी लोगों के साथ है ।"

यह भी पढ़ें : खुलासा : तारा सुतारिया के हाथ से फ़िसली अर्जुन रेड्डी कियारा आडवाणी ने लपकी

मरजावां की शूटिंग इसी साल दिसंबर से शुरू हो जाएगी । और मेकर्स इसकी शूटिंग अगले साल मार्च में खत्म करने की प्लानिंग कर रहे है । एक्शन सुर रोमांस से भरी यह फ़िल्म 2 अक्टूबर 2019 को रिलीज होगी ।