'ड्रामा क्वीन' कही जाने वाली राखी सावंत एक बार फ़िर, चर्चा में आ गई है । जहां भारत में मीटू आंदोलन की आंधी तनुश्री दत्ता ने चलाई वहीं राखी सावंत ने इसे एक अलग ही मोड़ दे दिया है । नाना पाटेकर पर यौन आरोप लगाने वाली तनुश्री दत्ता पर राखी सावंत ने खुलेतौर पर हमला बोल दिया है । राखी सावंत ने बाकयाद प्रेस कॉंफ़्रेंस बुलाकर इस बात का खुलासा किया कि तनुश्री दत्ता ने 12 साल पहले उनका बलात्कार किया है और वह एक लेस्बियन है । इसके जवाब में तनुश्री दत्ता ने राखी को लोअर क्लास कहा और उन्हें सेक्स और पैसों की भूखी बताया । इसी के साथ तनुश्री ने कहा कि राखी अनपढ़, डाउन मार्केट और क्लासलैस हैं इसलिए उनकी बात को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए ।

राखी सावंत ने तनुश्री दत्ता के खिलाफ़ रेप करने के जुर्म में किया 25 पैसे का केस (Watch video)

राखी सावंत तनुश्री दत्ता के खिलाफ़ कोर्ट पहुंची

तनुश्री के इस बयान के बाद, राखी ने सीधा कोर्ट का दरवाजा खटखटाया । कोर्ट के बाहर खड़ी होकर राखी ने कहा कि वह तनुश्री दत्ता के खिलाफ़ चवन्नी यानी 25 पैसे का मानहानि का केस दायर किया है । राखी ने यह भी धमकी दी है कि अगर तनुश्री उन्हें ऐसे ही पब्ल्कि्ली बदनाम करती रही तो वह उनके साथ अपनी लड़ाई जारी रखेंगी ।

यह भी देखें : “वो लैस्बियन है और उसने मेरा रेप किया : “राखी सावंत का तनुश्री दत्ता के बारें में चौंकाने वाला खुलासा

राखी ने कहा था कि तनुश्री ड्रग्स की आदि है और वह आधा समय ड्रग्स लिए हुए रहती है । वहीं तनुश्री राखी के लिए कहती हैं कि वह एक क्लासलैस लड़की है । साल 2009 में एक बार एयरपोर्ट पर उनकी राखी से मुलाकात हुई थी तब उन्होंने मुझे मेरा धर्म परिवर्तन करने के लिए कहा था लेकिन उन्होंने राखी को इग्नोर किया । बस तभी से राखी ने उन्हें टारगेट किया हुआ है ।