Sidharth Malhotra and Virat Kohli chosen as ambassadors for 'Skill India'

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हमारे देश मे क्रियान्वित कई परियोजनाओं के बीच, माननीय प्रधानमंत्री द्दारा 'स्किल इंडिया' को पिछले साल लॉंच किया गया । स्किल इंडिया का लक्ष्य राष्ट्र के युवाओं को उसके अभियान कौशल भारत, कुशल भारत से जोड़ना है और सरकार का लक्ष्‍य इस मिशन के जरिए साल 2022 तक 40.2 करोड़ लोगों को प्रशिक्षित करना है ।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा को 'स्किल इंडिया' का गुडविल एंबेसडर बनाया गया है । वह दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस परियोजना 'स्किल इंडिया मिशन' को प्रमोट करेंगे ।

अपने एक बयान में 'स्किल इंडिया' के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक मनीष कुमार ने कहा, 'विराट और सिद्धार्थ को इस परियोजना से जोड़ने का विचार देश के युवाओं को ध्यान में रखकर लिया गया था, क्योंकि ये युवा इन्हें अपना आदर्श मानते हैं । मनीष ने कहा कि इन सितारों के जुड़ने से इस परियोजना को एक नई ऊंचाई मिलेगी ।'स्किल इंडिया' का लक्ष्य राष्ट्र के युवाओं को उसके अभियान 'कुशल भारत कौशल भारत' से जोड़ना है ।

इस मौके पर केंद्रीय कौशल विकास मंत्री राजीव प्रताप रूड़ी (स्वतंत्र प्रभार) ने कहा, 'कोहली और सिद्धार्थ की प्रतिभा और कौशल के जरिए युवाओं को अपने जीवन का प्रतिदिन इन जैसे सितारों की तरह बिताने का प्रोत्साहन मिलेगा. इन सितारों ने अपने बेहतरीन कौशल और प्रतिभा के साथ यह स्तर हासिल किया है और राष्ट्र की सेवा कर रहे हैं ।'