Shah Rukh Khan himself took the decision to visit Raj Thackeray

सोमवार के दिन शाहरुख खान अपनी आगामी फ़िल्म रईस की रिलीज और प्रमोशन के सिलसिले में मनसे प्रमुख राज ठाकरे से मिलने पहुंचे । रईस में पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान की मौजूदगी के कारण कोई मुश्किल खड़ी न हो जाए इसलिए शाहरुख खान राज ठाकरे से मिलने उनके घर गए और उन्हें आश्वासन दिया कि माहिरा खान रईस के प्रमोशन में हिस्सा लेने के लिए भारत नहीं आएंगी ।

फ़िल्म से जुड़े करीबी सूत्रों के मुताबिक, राज ठाकरे से मिलने का फ़ैसला केवल शाहरुख खान का था । “उन्होंने फ़िल्म की टीम में से किसी को भी विश्वास में नहीं लिया । लेकिन फ़िल्म के सह निर्माता होने के नाते वह चाहते थे कि उनकी फ़िल्म बिना किसी बाधा के आसानी से रिलीज हो जाए ।”

हालांकि रईस के करीबी सूत्र ने खुलासा किया कि अफ़वाह थी की माहिरा खान के साथ दुबई में अलग से एक गाने की शूटिंग की गई है और मुंबई में पाकिस्तान विरोधी लहर से बचने के इरादे से शाहरुख खान का राज ठाकरे से मिलना आवश्यक था

सूत्रों के मुताबिक, “यह पूरी तरह से गलत था । हम माहिरा खान के साथ सभी सीन की शूटिंग कर चुके हैं जितनी आवश्यकता थी । दुबई या कहीं ओर अब शाहरुख और माहिरा के साथ किसी भी गाने को शूट करने की कोई जरूरत नहीं थी । यही सब बातें रईस की रिलीज में रुकावट का काम कर रही थीं ।”

निर्माता रितेश सिधवानी ने इन खबरों की पुष्टि की माहिरा खान के साथ कोई अलग से शूटिंग नहीं की गई ।