
नीरजा में बेहतरीन परफ़ोरमेंस के बाद सोनम कपूर को किसी भी फ़िल्म में नहीं देखा गया । हालांकि नीरजा के बाद सोनम ने दो फ़िल्में साइन की जो कि अगले साल रिलीज होने वाली हैं । और उनकी तीसरी फ़िल्म होगी फ़िल्ममेकर आर० बाल्की के साथ जिसमें वह अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाली हैं ।
हमने पहले आपको यह खबर दी थी कि अक्षय कुमार पहली बार फ़िल्ममेकर आर बाल्की के साथ काम करने जा रहे हैं । और अब खबर है कि बाल्की की इस फ़िल्म में अक्षय कुमार और सोनम कपूर फ़िल्म थेंक्यू (2011) के बाद स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे । हालांकि फ़िल्म में वे किस तरह का किरदार निभाएंगे यह गुप्त रखा गया है । जिंदगी के एक हिस्से को दर्शाती इस फ़िल्म में अमिताभ बच्चन का एक कैमियो भी रहेगा । हमने तो यह भी सुना है कि बाल्की की इस फ़िल्म में उनके पसंदीदा संगीतकार इलयाराजा और छायाकार पीसी श्रीराम के साथ आर बाल्की की पूरी टीम होगी ।
यह कहा जा रहा है कि सोनम कपूर को इस फ़िल्म की स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई और वह अगले साल इस फ़िल्म की शूटिंग शुरू करेंगी । गौरतलब है कि सोनम कपूर की अगली फ़िल्म वीरे दी वेडिंग, जो कि उनकी बहन रिया कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं, में करीना कपूर खान भी नजर आएंगी । वहीं दूसरी तरफ़, सोनम कपूर का संजय दत्त की बायोपिक फ़िल्म में भी छोटा मगर बहुत महत्वपूर्ण रोल होगा ।
गौरतलब है कि अक्षय कुमार भी इन दिनों काम के बोझ तले दबे हुए हैं । उनके पास भी फ़िल्मों की लाइन लगी हुई है । इन दिनों अक्षय जॉली एलएलबी 2 और टॉयलेट एक प्रेम कथा की शूटिंग में व्यस्त है और इसी के साथ उन्होंने दो फ़िल्में और साइन की हैं जिनका नाम है गोल्ड और क्रेक, जिसकी शूटिंग वे जल्द ही शुरू करेंगे ।
















