हॉलीवुड फिल्म स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स में लोगों की दिलचस्पी ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही चरम सीमा पर है । सन 2021 में स्पाइडर-मैन: नो वे होम की भारी सफलता के बाद, प्रशंसक स्पाइडर-मैन यूनिवर्स में वापसी के लिए एक्साइटेड हैं।  यह मौका भारत के लिए और भी खास है क्योंकि हमारे अपने भारतीय स्पाइडर-मैन पवित्र प्रभाकर इसके द्वारा बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रहे हैं । इस फिल्म के हिंदी और पंजाबी वर्जन में क्रिकेटर शुभमन गिल की आवाज होगी, जो पवित्र के किरदार को भारतीय दर्शकों के लिए और भी खास बना देगी । शुभमन गिल अपने बल्लेबाजी कौशल के साथ क्रिकेट प्रशंसकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे हैं, और स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स में पवित्र प्रभाकर के रूप में वह अब पूरे भारत के क्रिकेट प्रशंसकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं ।

हॉलीवुड फिल्म स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स के देसी वर्जन में भारतीय स्पाइडर-मैन पवित्र प्रभाकर को क्रिकेटर शुभमन गिल ने दी अपनी आवाज़

क्रिकेटर शुभमन गिल ने दी स्पाइडर-मैन को आवाज

स्पाइडर-मैन को अपना चहेता सुपरहीरो बताने वाले शुभमन गिल ने स्पाइडर-मैन की दुनिया में बड़ी एंट्री ली है । वह किसी भी फिल्म के लिए अपनी आवाज देने वाले पहले स्पोर्ट्स पर्सनालिटी हैं, और वह भी हॉलीवुड की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी में से एक के लिए ।

भारतीय स्पाइडर-मैन, पवित्र प्रभाकर को अपनी आवाज देने के बारे में बताते हुए, शुभमन कहते हैं,  “मैं स्पाइडर-मैन को देखते हुए बड़ा हुआ हूं, और वह निश्चय ही अधिक सबसे ज्यादा रिलेटेबल सुपरहीरो में से एक है । चूंकि इस फिल्म से स्क्रीन पर भारतीय स्पाइडर-मैन की शुरुआत हो रही है, हमारे अपने भारतीय स्पाइडर-मैन पवित्र प्रभाकर की, हिंदी और पंजाबी भाषाओं में आवाज़ बनना मेरे लिए एक शानदार अनुभव था । मैं पहले से ही खुद को सुपर ह्यूमन महसूस कर रहा हूं । मुझे इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है ।

सोनी पिक्चर्स रिलीजिंग इंटरनेशनल (एसपीआरआई) इंडिया के जनरल मैनेजर और हेड शोनी पंजिकरण ने बताया, “2 जून वास्तव में देश भर के सभी स्पाइडर-मैन प्रशंसकों के लिए एक बड़ा मौक़ा होगा, और हमें यकीन है कि हर कोई इस पर वैसा ही प्यार बरसाएगा जैसा उन्होंने 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' पर बरसाया था । हम शुभमन गिल के साथ सहभागिता कर के लिए बेहद एक्साइटेड हैं, क्योंकि वह न केवल एक यूथ आइकन हैं, बल्कि एक सच्चे हीरो भी हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमारे देश का इतनी अच्छी तरह से प्रतिनिधित्व किया है, और अपने ऑन-ग्राउंड प्रदर्शन से लाखों प्रशंसकों को रोमांचित किया है ।

सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया 2 जून 2023 को केवल सिनेमाघरों में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, गुजराती, मराठी, पंजाबी और बंगाली में स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स रिलीज करते हुए एक और मील का पत्थर स्थापित करने जा रही है ।