बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल प्रेग्नेंट हैं । श्रेया ने ये गुडन्यूज सोशल मीडिया के माध्यम से दी है जिसमें उन्होंने अपने बेबी बंप को भी फ़्लॉन्ट किया है । शादी के 6 साल बाद श्रेया घोषाल अपने पति शिलादित्य मुखोपाध्याय के साथ अपने पहले बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड हैं ।

मां बनने वाली हैं सिंगर श्रेया घोषाल, बेबी बंप के साथ शेयर की गुड न्यूज

प्रेग्नेंट हैं सिंगर श्रेया घोषाल

अपने मां बनने की खबर को शेयर करते हुए श्रेया ने लिखा, “बेबी श्रेयादित्य आने वाला है । शिलादित्य मुखोपाध्याय और मैं आप सभी के साथ इस खबर को शेयर करते हुए काफी खुशी महसूस कर रहे हैं । आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है, क्योंकि हमने अपने जीवन में इस नए चैप्टर के लिए खुद को तैयार किया है ।”

श्रेया की इस पोस्ट के बाद उन्हें फ़ैंस और फ़िल्मी सितारों से बधाईयां मिलना शुरू हो गई हैं । बता दें कि 5 फरवरी 2015 में प्लेबैक सिंगर श्रेया ने अपने बचपन के दोस्त शिलादित्य से शादी रचाई थी । श्रेया और शिलादित्य बचपन के दोस्त रह चुके हैं । शिलादित्य टेकी हैं और Hipcask.com वेबसाइट के फाउंडर हैं ।

वर्क फ़्रंट की बात करें तो श्रेया ने 2002 में संजय लीला भंसाली की देवदास से अपने पार्श्व गायन करियर की शुरुआत की थी।