श्रद्धा कपूर इन दिनों स्त्री 2 की ब्लॉकबस्टर सफलता को भरपूर एंजॉय कर रही हैं । फ़िल्म में श्रद्धा कपूर के किरदार को काफ़ी पसंद किया जा रहा है । इसी बीच श्रद्धा कपूर ने अपनी लाइफ़ का एक बड़ा फ़ैसला लिया है । रिपोर्ट्स की मानें तो स्त्री 2 की सक्सेस के बाद श्रद्धा मुंबई के पॉश इलाक़े में सीबीच अपार्टमेंट में शिफ्ट होने जा रही हैं । नए घर में शिफ्ट होने के बाद श्रद्धा कपूर अपने स्त्री 2 के को-स्टार अक्षय कुमार, जिसने फ़िल्म में सरकटा के वंशज का रोल प्ले किया है, की पड़ोसी बन जाएँगी ।

नए घर में शिफ्ट होंगी श्रद्धा कपूर
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के श्रद्धा बहुत जल्द ऋतिक रोशन के सी-फेसिंग जूहू अपार्टमेंट में शिफ्ट होने वाली हैं । अक्षय भी इसी बिल्डिंग में एक ड्यूप्लेक्स अपार्टमेंट में रहते हैं । ऋतिक भी इसी बिल्डिंग में दूसरे फ्लैट में शिफ्ट हो गए । अब श्रद्धा इस अपार्टमेंट में रेंट पर रहेंगी । इससे पहले खबर आ रही थी कि वरुण धवन अपनी पत्नी नताशा और बेटी के साथ इस घर में शिफ्ट होंगे लेकिन फिर किसी वजह से ऐसा हुआ नहीं ।
बता दें कि, श्रद्धा कपूर का मुंबई के जुहू इलाके में पहले से ही एक लग्जरी घर है, जिसकी कीमत 60 करोड़ रुपये बताई जाती है । इस बिल्डिंग में श्रद्धा कपूर के पिता और एक्टर शक्ति कपूर ने साल 1987 में 7 लाख रुपये में एक 3-बीएचके फ्लैट खरीदा था । लेकिन बाद में उन्होंने पूरा फ्लोर ही खरीद लिया था । उनका यह घर सी-फेसिंग है और सारी सुख-सुविधाओं से लबरेज है।
श्रद्धा इन दिनों बॉक्स ऑफिस की ही नहीं बल्कि इंस्टाग्राम की क्वीन भी बनी हुई हैं । विराट कोहली के बाद श्रद्धा इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फ़ोलो की जाने वाली स्टार बन चुकी हैं ।
















