भारतीय सिनेमा की सबसे बहुप्रतीक्षित फ्रैंचाइज़, धूम 4 पर तेज़ी से काम शुरू हो गया है । प्रोडक्शन हाउस YRF के बेहद नज़दीकी और बहुत ही विश्वसनीय सूत्रों ने पुष्टि की है कि आदित्य चोपड़ा, श्रीधर राघवन और विजय कृष्ण आचार्य के साथ मिलकर धूम 4 पर काम कर रहे हैं । इतना ही नहीं, आदित्य चोपड़ा अपने वर्तमान पसंदीदा अयान मुखर्जी के साथ धूम 4 पर काम करने के लिए उत्सुक हैं ।

SCOOP: वॉर 2 की शूटिंग से खुश होकर आदित्य चोपड़ा ने धूम 4 बनाने की ज़िम्मेदारी अयान मुखर्जी को सौंपी

अयान मुखर्जी डायरेक्ट करेंगे धूम 4

एक सूत्र ने हमें बताया, “आदित्य चोपड़ा वॉर 2 के लिए शूट किए गए फुटेज से बहुत खुश हैं और उन्होंने अयान मुखर्जी के साथ धूम 4 बनाने को मौखिक रूप से मंज़ूरी दे दी है । वहीं अयान मुखर्जी भी धूम 4 को बनाने की ज़िम्मेदारी से उत्साहित हैं, लेकिन उनके पास अपनी अगली फिल्म ब्रह्मास्त्र भी है । उन्होंने आदित्य चोपड़ा से कुछ समय मांगा है, क्योंकि वह फिलहाल वॉर 2 पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं और फिर धूम 4 पर काम शुरू करने से पहले रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और जियो स्टूडियो के साथ ब्रह्मास्त्र को पूरा करना चाहते हैं  ।”

सूत्र ने हमें यह भी बताया कि धूम 4 आदित्य चोपड़ा की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म है। सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, “आदित्य चोपड़ा धूम फ्रैंचाइज़ की पावर को जानते हैं और इसे अपने दिल के सबसे करीब रखते हैं। जब वह जासूसी फिल्मों की एक सीरीज विकसित कर रहे हैं, तो वह धूम फ्रैंचाइज़ की वैल्यू जानते हैं और इसे सही समय पर सही कलाकारों और सही निर्देशक के साथ लाना चाहते हैं । उनका पूरा ध्यान भारत की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं के साथ धूम 4 बनाने पर है ।”

धूम 4 की कास्टिंग अभी तय नहीं हुई है और 2025 के मध्य तक हमें इसे लेकर क्लीयर पिक्चर मिल जाएगी । इस बीच अयान नवंबर 2024 तक वॉर की शूटिंग पूरी कर लेंगे, क्योंकि उन्हें अभी दो गाने और कुछ एक्शन सीक्वेंस शूट करने हैं ।