M.S.-Dhoni

बॉक्सऑफ़िस पर धूम मचा रही फ़िल्म एम एस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी भारत के सफ़लतम क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक है । जिसमें न केवल धोनी के संघर्ष को बताया है बल्कि धोनी की पारिवारिक जीवन के कुछ भागों इतिहास भी समाया हुआ है । धोनी के वर्तमान परिवार का चित्रण करते हुए यह फ़िल्म, जिसमें धोनी के पिता का किरदार अनुपम खेर ने और बहन का किरदार भूमिका चावला ने निभाया था, धोनी की प्रेम कहानी पर ज्यादा केंद्रित थी । लेकिन यहां कुछ चीज मिसिंग है, वो है कि फ़िल्म में धोनी के परिवार के एक अहम सदस्य का कोई जिक्र तक नहीं किया ।

हैरानी की बात ये है कि, वो सदस्य कोई और नहीं बल्कि महेंद्र सिंह धोनी के भाई नरेंद्र सिंह धोनी है । फ़िल्म में धोनी के भाई नरेंद्र सिंह धोनी न केवल गायब हैं बल्कि उनकी जिंदगी में भाई का जिक्र तक नहीं किया गया । जाहिरतौर पर, कुछ पारिवारिक विवाद के कारण, हमने सुना है कि धोनी के परिवार ने नरेंद्र सिंह धोनी से काफ़ी सालों से कोई वास्ता नहीं रखा है और उनके साथ संबंध तक तोड़ लिए हैं । यह भी कहा जा रहा है कि नरेंद्र रांची में एक प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ है और अपनी पत्नि और दो बच्चों के साथ वहीं रहते हैं ।

हालांकि, तीन घंटे की समय अवधि में, एम एस धोनी की बायोपिक ने धोनी के जीवन के अनकहे पहलूओं को बताने का वादा किया था, लेकिन लगता है कुछ मामले में ये खेदजनक रहा ।