Sushant-Singh-Rajput

एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी के लिए की गई कड़ी मेहनत पूरी तरह से वसूल हो गई । यह फ़िल्म इस साल की सबसे शानदार ओपनिंग फ़िल्म रही । सुशांत सिंह राजपूत इस सफ़लता से बेहद रोमांचित हैं । फ़िल्म को मिल रहे इस जबरदस्त रेस्पॉंस पर सुशांत कहते हैं कि, यह सब धोनी की अद्भुत पहुंच और लोकप्रियता की वजह से संभव हुआ है । मैंने ऐसा रेस्पॉंस अपनी किसी भी फ़िल्म के लिए नहीं देखा ।

जिन लोगों ने ये फ़िल्म देखी है वो फ़िल्म में सुशांत सिंह में आए बदलाव को देखकर हैरान है । हंसते हुए और खुशी से फ़ूले नहीं समाते हुए सुशांत इस बात पर कहते हैं कि, हां, मुझे भी बहुत सारी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं । जब मैं 80 किलो का था तब हमने धोनी की जिंदगी का ज्यादातर हिस्सा शूट किया । और उसके बाद किशोर ( टीनैज्ड ) धोनी की तरह लगने के लिए मुझे 20 किलो वजन घटाना पड़ा ।

सुशांत ने टीनैज्ड धोनी की कद-काठी और बॉडी लैंगग्विज को बहुत ही सावधानी के साथ रिक्रिएट किया जिससे वो धोनी जैसे ही लगे और इसमें सुशांत करीब-करीब सफ़ल रहे । इस पर सुशांत कहते हैं कि, धोनी का पहले वाला लुक पाने में हमारी वजन घटाने और सीजीस बहुत मदद की । फ़िल्म में आपने जो कुछ भी मुझे करते हुए देखा है असल में वो सब धोनी करते हैं जो मैंने किया है, सिवाय उस सीन के जब मैं मैदान पर दूसरे असल के क्रिकेटरों के साथ बातचीत करते हुए दिखाया गया हूं, वो सब कुछ स्पेशल इफ़ेक्ट से संभव हो पाया है ।

सुशांत कहते हैं कि निर्देशक नीरज पांडे ऑनस्क्रीन धोनी को चाहते थे जिससे सब कुछ वास्तविक लगे और जो संभव हो सका ।