बॉलीवुड एक्टर इमरान खान और आमिर खान के भांजे और दमदार फ़िल्मी बैकग्राउंड के बावजूद भी फ़िल्म इंडस्ट्री में चीटिंग के शिकार हुए । और इसका खुलासा ख़ुद इमरान खान ने प्लैनेट बॉलीवुड को दिए इंटरव्यू में किया जिसमें उन्होंने बताया कि, साल 2005 में उनका भी सामना स्क्रिप्ट चोरी जैसी समस्या से हुआ था ।

इमरान खान की स्क्रिप्ट चोरी हुई
इमरान ने कहा, “ये घटना 2005 की शुरुआत में हुई थी । मैंने एक स्क्रिप्ट एक चैनल को सुनाई थी, लेकिन उन्होंने उसे चुरा लिया । इसके बाद मैं पूरी तरह से बेबस था और उन लोगों को पकड़ भी नहीं पाया । ये मीटिंग कॉन्टैक्ट्स के जरिए सेट हुई थी । उन्हें मेरे परिवारिक बैकग्राउंड या रिश्तों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी । उनके लिए मैं कोई गुमनाम सा नौजवान था ; इसलिए उन्हें इतना आराम महसूस हुआ कि मेरी स्क्रिप्ट उठा लें । अगर मेरा नाम या पहचान होती, तो शायद वो ऐसा करने से डरते । उस वक्त मैं सिर्फ 22 साल का था ।”
इमरान ने आगे बताया कि उस घटना के बाद उन्होंने कुछ महीने असिस्टेंट डायरेक्टर (AD) की पोजीशन खोजने में बिताए। तभी एक दोस्त के जरिए उन्हें पता चला कि डायरेक्टर अब्बास टायरवाला नई फिल्म बना रहे हैं और नए चेहरों की तलाश में हैं।
इमरान के मुताबिक, “मुझे अब्बास का नाम पहले से पता था क्योंकि मैंने उनके लिखे गाने सुने थे और मुझे उनका काम अच्छा लगा था। उन्होंने तब तक स्क्रीनराइटिंग भी की थी। पहली मीटिंग में ही हम अच्छे से मिले और मैंने स्क्रीन टेस्ट दिया। उस फिल्म की कास्टिंग डायरेक्टर नंदिनी श्रीकांत थीं।”
जाने तू या जाने ना (2008) ने इमरान खान को बॉलीवुड में बतौर एक्टर लॉन्च किया और उनकी पहचान बना दी।
















