पूर्व बिग बॉस प्रतिभागी अरमान कोहली एक बार फ़िर गलत कारणों से सुर्खियों में आ गए हैं । बता दें कि, अरमान कोहली पिछले कुछ दिनों से अपनी फ़ैशन डिजाइनर गर्लफ़्रेंड नीरू रंधावा के साथ लिव-इन में रह रहे थे और अब इससे जुड़ी खबर ये आ रही है कि, अरमान कोहली ने नीरू रंधावा के साथ बुरी तरह से मारपीट की है ।

अरमान कोहली के खिलाफ़ पुलिस में शिकायत दर्ज
खबरों में कहा जा रहा है कि अरमान कोहली ने अपनी गर्लफ़्रेंड को तब तक मारा जब तक उन मुंह बुरी तरह से घायल नहीं हो गया । इसके बाद नीरू को तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया और अब नीरू ने अरमान कोहली के खिलाफ़ सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में एफ़ आई आर दर्ज कराई है । पुलिस ने उनके खिलाफ आईपीसी सेक्शन 326 के तहत केस दर्ज किया है. यदि इस मामले में वह दोषी पाये गये तो उन्हें सात साल तक की सजा हो सकती है ।
पैसे को लेकर हुआ झगड़ा
नीरू ने अपनी शिकायत में बताया कि अरमान ने उनके साथ मारपीट पहली बार नहीं की है, इससे पहले भी वह कई बार उनके साथ मारपीट कर चुके हैं । वह अरमान के साथ साल 2015 से लिव-इन में रह रही थी । नीरु रंधावा का कहना है कि पैसे की बात को लेकर उनकी अरमान से बात हो रही थी। इतने में अरमान कोहली उत्तेजित हो गए और उन्होंने नीरु रंधावा को सिर के बालों से पकड़कर दीवार पर दे मारा। इसके बाद नीरू रंधावा के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।
यह भी पढ़ें : तो शाहरुख खान इस अभिनेता को देते हैं अपने स्टारडम का क्रेडिट
हम आशा करते हैं कि नीरू जल्द से जल्द ठीक हो जाएं । ऐसा पहली बार नहीं है जब अरमान ने किसी पर हाथ उठाया हो इससे पहले भी वह कई मर्तबा लोगों पर हाथ उठा चुके हैं । बिग बॉस के दौरान भी उन्होंने अपने प्रतिभागियों के साथ दुर्व्हवहार किया था । अरमान अपने गुस्से के लिए जाने जाते हैं। वो बिग बॉस के घर में भी अपना आपा खो चुके हैं। उन्होंने कंटेस्टेंट्स को गाली दी थी और हाथापाई भी की थी। सोफिया हयात की शिकायत पर अरमान को शो से गिरफ्तार किया गया था और फिर वो जमानत लेकर वापस बिग बॉस के घर पहुंचे थे।
















