सलमान खान और बॉबी देओल एक साथ आगामी एक्शन थ्रिलर फ़िल्म रेस 3 में खतरनाक एक्शन सीन करते हुए नजर आएंगे । इस फ़िल्म में सलमान खान और बॉबी देओल का न केवल एक्शन अवतार देखने को मिलेगा बल्कि स्टाइलिश अवतार भी नजर आएगा । फ़िल्म के एक सीन में सलमान खान और बॉबी देओल बिना शर्ट के भी दिखाई देंगे । और ये सीन रेस 3 के ट्रेलर भी देखा जा चुका है । जहां सलमान अपनी एब्स और टोंड फ़िजिक के लिए जाने जाते है वहीं बॉबी देओल भी पहली बार शर्टलैस अवतार में दिखाई देंगे ।
बता दें कि वो सलमान ही हैं जिन्होंने बॉबी को रेस 3 में लेने का सुझाव दिया और बॉबी की गठीली फ़िजिक के पीछे भी सलमान का ही हाथ है । सलमान ने ही बॉबी के ऑफ़ ट्रेक फ़िल्मी करियर को फ़िर से पटरी पर लाने का जिम्मा लिया है ।

सलमान खान प्रोड्यूस करेंगे बॉबी देओल के लिए फ़िल्म
और इस बारें में पूछने पर सलमान ने कहा कि, रेस 3 में बॉबी एक सरप्राइज के रूप में दिखाई देंगे और इतना ही नहीं सलमान ने यह भी कहा कि, बॉबी बॉलीवुड में अपनी दूसरी पारी से सब को हैरान कर देंगे क्योंकि उनके पास और भी बहुत कुछ है । पहले हमने आपको बताया था कि, सलमान बॉबी के लिए एक फ़िल्म को प्रोड्यूस करेंगे । इसलिए अब सलमान ने बॉबी के मेंटर के रूप में रेस 3 के बाद अगली फ़िल्म की तैयारी कर रहे है । बॉबी के साथ अगली फ़िल्म के बारें में खबर आ रही है कि सलमान खुद बॉबी के लिए अच्छी कहानी और स्क्रिप्ट को देख रहे है । उन्होंने यह भी कहा कि, बॉबी अपनी अगली फ़िल्म में ग्रीक गॉड अवतार में नजर आएंगे । सलमान बॉबी को जटालियन के रूप में लाने की योजना बना रहे है ।
बॉबी को ग्रीक गॉड अवतार में दिखाएंगे
सलमान के अनुसार, 'जटालियन' शब्द बॉबी के दोस्त द्दारा दिया गया नाम है क्योंकि बॉबी काफ़ी चार्मिंग और अच्छे दिखते है । इसलिए अब सलमान भी बॉबी के इसी अवतार को लाने की योजना बना रहे है । उन्होंने यह भी खुलासा किया कि, बॉबी की अगली फ़िल्म काफ़ी मनोरंजक होगी । इस फ़िल्म में काफ़ी कुछ देखने को मिलेगा एक्शन के साथ डांस भी इसमें नेक्स्ट लेवल का देखने को मिलेगा । इसके अलावा, सलमान ने बॉबी के लिए अपने प्रोडक्शन के बारे में कहा कि,बॉबी को लगता है कि, रेस 3 के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है, लेकिन उन्हें नहीं पता कि आगे उनके लिए और भी कुछ कड़ा आने वाला है ।
यह भी पढ़ें : बॉबी देओल की जिम्मेदारी लेने पर 'पापा' धर्मेंद्र सलमान खान की तारीफ़ करते नहीं थक रहे
वहीं दूसरी तरफ़, सलमान ने बॉबी की आगामी फ़िल्मों के बारें में भी बात की । और उन्हीं में से एक हैं हाउसफ़ुल 4 और खान ने आगे कहा कि, उनका जाट दोस्त इस फ़िल्म में जरा हटके लुक में नजर आएगा । इसके अलावा बॉबी की अगली फ़िल्म है अली अबास जफ़र की भारत । अफ़वाहों का बाजार गर्म है कि, बॉबी इस फ़िल्म में एक स्पेशल भूमिका में नजर आएंगे ।
















