मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सोमवार 19 जुलाई को अश्लील/पॉर्न फिल्में बनाने और प्रसारित करने के मामले में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया है । पोर्नोग्राफिक कंटेंट बनाने के मामले में गिरफ्तार हुए बिजनेसमैन राज को लेकर अब एक के बाद एक कई खुलासे हो रहे हैं । पुलिस ने बताया है कि राज कुंद्रा पर पोर्नोग्राफिक फिल्में बनाने और कुछ एप पर उसे पब्लिश करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है । पुलिस का कहना है कि उनके पास राज कुंद्रा के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं । पोर्नोग्राफी कंटेंट मामले में गिरफ्तार राज पेशी के लिए किला कोर्ट पहुंच चुके हैं ।

पॉर्न फिल्‍म बनाने के आरोप में गिरफ़्तार हुए शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा, पुलिस के पास हैं पर्याप्त सबूत

राज कुंद्रा पुलिस की गिरफ़्त में

कहा जा रहा है कि राज एक ऐसे व्हाट्सग्रुप का हिस्सा थे, जिसमें पोर्न फिल्म से जुड़े पूरे बिजनेस पर चर्चा होती है । पॉर्न फिल्म बनाने के मामले में राज की चैट्स भी पुलिस के हाथ लगी हैं । इन चैट्स से खुलासा हुआ है कि अश्लील फिल्मों के जरिए राज रोजाना लाखों रुपये कमा रहे थे । सोमवार रात 9 बजे राज पूछताछ के लिए मुंबई के भायखला स्थित क्राइम ब्रांच दफ्तर पहुंचे थे । इसके बाद सोमवार रात करीब 11:00 बजे 2 घंटे की पूछताछ के बाद राज को क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया ।

मुंबई पुलिस कमिश्नर ने बताया कि क्राइम ब्रांच ने फरवरी 2021 में अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का एक केस दर्ज किया गया था । इसके बाद से ही पुलिस ने कई अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की थी । इस मामले में राज से पहले 4 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है । इन्हीं आरोपियों के बयान और टेक्निकल एविडेंस के आधार पर  राज को गिरफ्तार किया गया है ।

पोर्न फिल्म बनवाते

खबरों की मानें तो इस पूरे मामले में अब तक 6 गिरफ्तारी हो चुकी हैं । कहा जा रहा है कि राज और कुछ और लोगों के खिलाफ एक महिला ने मुंबई पुलिस में केस दर्ज कराया था । इन पर आरोप है कि ये लोग एक्टर्स को वेब सीरीज और शॉर्ट फिल्म बनाने के लिए अप्रोच करते हैं और उसके बाद जबरदस्ती उनसे पोर्न फिल्म बनवाते हैं ।

मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक राज इस पूरे मामले के मास्टर माइंड थे । इस मामले में राज से पहले पांच और लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है । केंद्रिन नाम की एक कंपनी जिसका रजिस्ट्रेशन यूके में किया गया था, वो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अश्लील फिल्में पब्लिश करती थी । ये कंपनी राज ने ही बनाई और विदेश में रजिस्ट्रेशन करवाया ताकि साइबर लॉ से बच सकें । बताया जा रहा है कि राज के परिवार के लोग ही इस कंपनी के डायरेक्टर्स थे । ये कंपनी सर्वर्स पर मुंबई या भारत के अन्य जगहों पर शूट किए गए अश्लील वीडियो अपलोड करती थी । वी ट्रांसफर के ज़रिए यहां से वीडियो भेजा जाता था ।

बता दें कि राज कुंद्रा पर इसी साल फरवरी, 2021 में केस दर्ज किया गया था । उनपर आरोप था कि वह पोर्नोग्राफिक कंटेंट बनाने और उन्हें मोबाइल एप्स पर पब्लिश करने के बिजनेस में शामिल हैं । राज पर अश्लील फिल्में बनाने और अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का आरोप है । पुलिस ने इस केस में कई ठिकानों पर छापेमारी की ।

गौरतलब है कि राज अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति की वजह से अक्सर चर्चा में बने रहते हैं । शिल्पा के साथ राज की ये दूसरी शादी है । शिल्पा और राज ने 2009 में शादी रचाई थी ।