रोहित शेट्टी इन दिनों हैदराबाद में अपनी अपकमिंग वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स की शूटिंग कर रहे हैं । इंडियन पुलिस फोर्स में बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में नज़र आएंगे । और सिद्धार्थ के साथ अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी लेडी कॉप अवतार में दुश्मन से सामना करते हुए दिखाई देंगी । और अब शिल्पा शेट्टी भी हैदराबाद में चल रही इंडियन पुलिस फोर्स की शूटिंग को ज्वाइन करने के लिए तैयार हैं ।

शिल्पा शेट्टी शुरू करेंगी इंडियन पुलिस फ़ोर्स की शूटिंग
इंडियन पुलिस फ़ोर्स में शिल्पा एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाएंगी । शिल्पा आज सुबह ही हैदराबाद के लिए रवाना हुईं हैं । उनके फ़ैंस उन्हें लेडी कॉप अवतार में देखने के लिए उत्साहित हैं ।
दिलचस्प बात ये है की रोहित शेट्टी के पुलिस यूनिवर्स में शिल्पा फ़र्स्ट लेडी कॉप हैं । हालांकि अजाय देवगन के साथ आने वाली रोहित शेट्टी की फ़िल्म सिंघम अगेन में दीपिका पादुकोण भी लेडी कॉप के किरदार में नज़र आएंगी ।
वेब सीरिज़ इंडियन पुलिस फोर्स में शिल्पा पहली बात सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नज़र आएंगी । वेब सीरिज़ इंडियन पुलिस फोर्स से शिल्पा का लेडी कॉप का फ़र्स्ट लुक बीते साल रिलीज़ हुआ था जिसे लोगों के काफ़ी पसंद किया था । इसमें शिल्पा ख़तरनाक एक्शन भी करते हुए नज़र आएंगी ।
















