शिल्पा शेट्टी की बहन शमिटा शेट्टी एक बार फिर फ़िल्मों में अपनी वापसी कर रही हैं । शमिटा शेट्टी जल्द ही फ़िल्म द टेनेंट में लीड रोल में नज़र आएंगी । शमिता शेट्टी की कमबैक फ़िल्म द टेनेंट को हॉलीवुड फ़िल्म अवतार: द वे ऑफ वॉटर के साथ अटैच किया गया था और अब फ़ाइनली शमिता ने अपनी इस फ़िल्म का टीज़र सोशल मीडिया पर भी रिलीज़ कर दिया है । इसी के साथ शमिता शेट्टी ने द टेनेंट की रिलीज़ डेट भी अनाउंस की जो की 10 फरवरी 2023 है ।  110b4518-68b1-45de-b085-3a9e9ed5f792

शमिता शेट्टी की द टेनेंट को मिली रिलीज़ डेट

जजमेंट से भरे समाज में अकेले रहने वाली एक युवा, मॉडर्न, स्वतंत्र और जिद्दी महिला की कहानी पर आधारित, द टेनेंट में शमिता शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं । अकेले रहने वाली एक महिला के अनुभवों के विभिन्न पहलुओं की झलक के साथ, टीज़र दर्शकों के दिल को छू लेता है।

टीज़र को साझा करते हुए, शमिता शेट्टी ने पोस्ट किया, "आखिरकार यहाँ मैं टेनेंट हूँ ! जैसा कि मुझे यकीन है कि हम में से बहुत से लोग जीवन के किसी न किसी मोड़ पर रहे हैं । मैं समाज के रूप को जानती हूं, और विभिन्न नामों से पुकारा जाती है । यह ऐसा है जैसे औरत हमेशा गलत होती है और जजमेंट का शिकार तो होती ही है । मेरे दिल के एक टुकड़े को पेश कर रही हूं, मुझे आशा है ये आपके में जगह पा लेगा । 10 फरवरी को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है- 'द टेनेंट', टीजर रिलीज ।

टीजर और फिल्म के बारे में बात करते हुए, शमिता ने कहा,  “द टेनेंट मेरे लिए कई मायनों में बेहद खास है । यह न केवल सिनेमाघरों में मेरी वापसी को चिह्नित करता है, बल्कि एक ऐसी कहानी भी सुनाता है, जो समाज के बहुत प्रचलित और परेशान करने वाले पहलू को करीब से दर्शाती है । फिल्म को अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोहों में पहले ही दिल छू लेने वाला प्यार मिल चुका है और मुझे खुशी है कि कहानी को सार्वभौमिक रूप से पसंद किया गया है ।”