विकास बहल निर्देशित अजय देवगन और आर माधवन स्टारर शैतान के ट्रेलर को काफ़ी अच्छा रेस्पॉन्स मिला जिसके बाद से फ़िल्म की रिलीज के लिए प्रत्याशा डबल हो गई । और इसका प्रमाण फ़िल्म की एडवांस बुकिंग में देखने को मिल रही है । गुरुवार की सुबह तक, हॉरर फिल्म शैतान के लिए टिकट्स लगभग बिक पूरे बिक चुके हैं । देश के 3 बड़े मल्टीप्लेक्स चैन्स - पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस में 35,000 टिकट की बिक्री हो चुकी है । फिल्म राष्ट्रीय मल्टीप्लेक्स श्रृंखलाओं में 70,000 टिकटों की कुल प्री-सेल हासिल करने की उम्मीद कर रही है ।

Shaitaan Advance Booking Update: आर माधवन और अजय देवगन की हॉरर ड्रामा शैतान की एडवांस बुकिंग ने दिए अच्छे संकेत ; बॉक्स ऑफ़िस पर 10.50 करोड़ रु के साथ हो सकती है ओपनिंग

शैतान की एडवांस बुकिंग को मिला अच्छा रेस्पॉन्स

शैतान की एडवांस बुकिंग अजय की पिछली रिलीज़ भोला, जो संयोग से महाशिवरात्री के दिन ही रिलीज हुई थी, से 2 गुना अधिक होगी । एडवांस बुकिंग को देखकर उम्मीद जताई जा रही है शैतान 10.50 करोड़ रुपये के साथ अपनी ओपनिंग करेगी जो लिमिटेड बजट में बनी हॉरर फ़िल्म के लिए एक अच्छी शुरूआत है ।

शैतान के लिए लोगों में बढ़ते उत्साह को देखकर उम्मीद जताई जा रही है कि, फ़िल्म अपने ओपनिंग डे कलेक्शन से निराश नहीं करेगी । शैतान के ट्रेलर के बाद फ़िल्म की प्री-सेल्स में काफ़ी इजाफ़ा हुआ है । दिलचस्प बात यह है कि गैर राष्ट्रीय श्रृंखलाओं और सिंगल स्क्रीन में भी एडवांस बुकिंग अच्छी है और इसकी वजह अजय देवगन हैं ।

शैतान 8 मार्च, 2024 को थिएटर में रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है ।