शाहरुख खान इन दिनों अपनी इस साल की आख़िरी और तीसरी फ़िल्म डंकी की रिलीज में पूरी तरह से जुट गए हैं । डंकी को हिट कराने के लिए शाहरुख खान कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं । डंकी अकेले सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो रही है बल्कि इसके साथ प्रभास की सालार रिलीज हो रही है ऐसे में दोनों फ़िल्मों के बीच मुक़ाबला कड़ा है । लेकिन शाहरुख भी कच्चे खिलाड़ी नहीं है, जब भी बॉक्स ऑफिस पर टकराव की बात आती है तो किंग ख़ान हमेशा फ्रंटफुट पर खेलते हैं । जब अधिकांश अभिनेताओं के लिए खेल खत्म हो जाता है, तो यह शाहरुख के लिए एक नए खेल की शुरुआत होती है । जब स्क्रीन और शो शेयरिंग की खबरें मीडिया में तेज़ी से आने लगीं, तो शाहरुख ख़ान ने अपने प्रतिद्वंद्वी सालार से आगे निकलने के लिए अपना मास्टरस्ट्रोक खेल दिया ।

प्रभास की सालार के सामने डंकी को हिट कराने के लिए शाहरुख खान ने खेला ये मास्टरस्ट्रोक ; ऑल इंडिया डिस्ट्रिब्यूटर्स और एग्जीबीटर्स के लिए आयोजित किया इंटिमेट डिनर

शाहरुख खान ने डंकी को हिट कराने के लिए खेला मास्टरस्ट्रोक

हमारे विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, डंकी की रिलीज से ठीक 6 दिन पहले, शाहरुख एक ग्रैंड पार्टी होस्ट करने वाले हैं, जिसमें पैन इंडिया डिस्ट्रिब्यूटर्स और प्रमुख प्रदर्शकों को भारती के हर कोने से इन्वाइट किया गया है ।यह एक रिलेशनशिप बिल्डिंग मीटिंग है, और SRK खुद आज रात मुंबई में इस पार्टी को होस्ट करेंगे । इसमें भारत के कोने-कोने से प्रदर्शकों और वितरकों को रेड चिलीज़ द्वारा आमंत्रित किया गया है और शाहरुख का अपनी फ़िल्म को ज्यादा से ज़्यादा शोकेस करने के लिए यह मास्टरस्ट्रोक है । नेशनल चेन्स से लेकर सिंगल स्क्रीन और नॉन-राष्ट्रीय श्रृंखलाओं तक - उनकी टीम ने प्रमुख धन-योगदान केंद्रों से लगभग स्टेक होलाडर्स को आमंत्रित किया है ।ट्रेड एक्सपर्ट ने बॉलीवुड हंगामा को बताया ।

इससे पहले भी देखा गया है शाहरुख की मार्केटिंग स्ट्रेटजी अपने प्रतिद्वंद्वियों से दो कदम आगे रही है । - फिर चाहे वह रईस बनाम काबिल हो या चेन्नई एक्सप्रेस बनाम वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा - उन्होंने हमेशा टकराव की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति से बेहतर प्रदर्शन करने में बढ़त हासिल की है ।

डंकी की बुकिंग कल जोर-शोर से शुरू होगी, जिसमें अधिकांश प्रॉपर्टीज अपने प्राइम-टाइम शो शुरू करेंगी । डंकी को लेकर उम्मीदें बहुत ज्यादा है और इसका संकेत एडवांस बुकिंग में भी देखने को मिल जाएगा क्योंकि यह शाहरुख और राजकुमार हिरानी की साथ में पहली फ़िल्म है ।