Shah-Rukh-Khan-set-to

जैसा कि हम सभी को पता है कि बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने मनोरंजन जगत में अपने करियर की शुरूआत की थी और उसके बाद फ़िल्मों में अपनी जगह बनाई । फ़िल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुके शाहरुख खान समय-समय पर टीवी इंडस्ट्री में वापस लौटने में कोई शर्म नहीं करते है । हमने सुना है कि, टीवी पर एक गेम शो होस्ट कर चुके शाहरुख खान अब एक बार फ़िर छोटे पर्दे पर वापसी कर रहे हैं ।

हमने सुना है कि शाहरुख खान को एक टीवी शो होस्ट करने के लिए चुना गया है । आपको बता दें कि इस टीवी शो का कॉन्सेप्ट एक पॉपुलर वीडियो सीरीज से लिया गया है । शाहरुख का शो वीडियो सीरीज TEDTalks पर आधारित है जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों के लोग जिंदगी से जुड़ी समस्याओं को सामने रखते हैं । वीडियो सीरीज में कई क्षेत्रों के लोग बतौर स्पीकर आकर अपना विजन शेयर करते हैं । इस शो के जरिए शाहरुख खान दर्शकों की समस्याओं को सुलझाते हुए दिखेंगे । इस बारे में शाहरुख खान, जिसकी हालिया रिलीज फ़िल्म रईस बॉक्सऑफ़िस पर शानदार काम रही है, ने बताया कि इस शो पर समाज में बदलाव लाने वाली कहानियां शेयर की जाएंगी । जिसमें हेल्थ, एजुकेशन, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण जैसे विषय शामिल रहेंगे । इसके अलावा, यह शो एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय स्तर के हिंदी और अंग्रेजी बोलने वालों के मेल के साथ ऐसी बहुत सी अच्छी कहानियाँ लेकर आएगा ।

शो के बारें में खुलासा करते हुए शाहरुख खान ने कहा कि इस शो का आधार टेक्नोलॉजी, एंटरटेंमेंट और डिजाइन होगा । इस शो के बारें में शाहरुख ने बताया कि वह इस शो के लिए शूटिंग शुरू कर चुके हैं और बहुत जल्द इस शो के मेकर्स इसके आगे के एपिसोड्स भी शूट करेंगे ।