हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म पठान में शाहरुख खान और सलमान खान को एक साथ देखना फ़ैंस के लिए विजुअल ट्रीट से कम नहीं था । इसके बाद दोनों को सिल्वर स्क्रीन पर और ज्यादा देखने की डिमांड बढ़ने लगी । फ़ैंस की इसी डिमांड को यशराज फ़िल्म्स ने पूरा किया और अपने स्पाई यूनिवर्स की अगली स्पाई थ्रिलर टाइगर 3 में सलमान खान के साथ शाहरुख खान के कैमियो को तैयार किया गया । शाहरुख सलमान खान के साथ उनकी आगामी फ़िल्म टाइगर 3 में पठान के रूप में एक्शन अवतार में नजर आएंगे । बॉलीवुड हंगामा ने शाहरुख और सलमान के इस सीक्वंस के बारें में पहले बताया था कि ये सीक्वंस एक्शन पैक्ड होगा जिसके लिए मेकर्स ने खास तैयारी की है । और अब हमें पता चला है कि, शाहरुख और सलमान के इस एक्शन पैक्ड सीक्वंस को फ़िल्माने के लिए यशराज फ़िल्म्स को 30 करोड़ रु खर्च करने पड़े ।

मेगाबजट है टाइगर 3 में शाहरुख खान और सलमान खान का एक्शन पैक्ड सीक्वंस ; बाइक चेज सीक्वंस के लिए मेकर्स ने खर्च किए 30 करोड़ रु

मेगाबजट है शाहरुख खान और सलमान खान का एक्शन पैक्ड सीक्वंस

बॉलीवुड हंग़ामा को इस सीक्वंस की एक्सक्लूसिव डिटेल्स देते हुए इंडस्ट्री के विश्वस्त सूत्र ने बताया, “टाइगर 3 में शाहरुख और सलमान का ये एक्शन पैक्ड सीक्वंस असल में एक बाइक चेज सीक्वंस है । जहां पठान में दोनों एक ट्रेन के अंदर फ़ाइट करते हुए नजर आए थे वहीं टाइगर 3 में शाहरुख और सलमान एक ब्रिज पर फ़ाइट करते हुए नजर आएंगे । यह फ़िल्म का सबसे बड़ा एक्शन सीक्वंस में से एक है । लेकिन इस सीक्वंस में फ़िल्म के मुख्य विलेन इमरान हाशमी और लीड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ़ नजर नहीं आएंगी ।”

दिलचस्प बात यह है कि हमारे सूत्र ने हमें बताया कि टाइगर 3 आ ये एक्शन सीक्वंस इन दिनों मड आइलैंड में शूट किया जा रहा है । सीक्वंस के लिए एक बड़ा सेट बनाया गया है, जिसमें 5 दिन की शूटिंग हो चुकी है, जबकि 7-8 दिनों की शूटिंग बाकी है । “टाइगर 3 के निर्माताओं ने ब्रिज बाइक चेज़ सीक्वेंस के लिए एक विशाल सेट बनाया है, और इसके एक हिस्से की शूटिंग पहले ही पूरी कर ली है । वास्तव में, इसके लिए 30 करोड़ रु की लागात का विशाल सेट तैयार किया गया है । इसलिए उम्मीद की जा रही है कि, ये फ़िल्म का सबसे हाई लाइट सीक्वंस होगा जो फ़िल्म की यूएसपी में से एक होगा ।”

हालांकि फ़िलहाल शूटिंग के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन हमने सुना है कि निर्माता ने डिटेल पर चुप्पी साधे हुए हैं। मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित है टाइगर 3 में सलमान के अलावा इमरान हाशमी और कैटरीना कैफ भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं । यशराज फ़िल्म की टाइगर फ्रेंचाइजी की यह तीसरी किश्त है इसलिए पहले एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है आ चुकी है और दोनों ही फ़िल्मों ने बॉक्स ऑफ़िस पर इतिहास रच दिया था ।