
यदि अफ़वाहों और खबरों की मानें तो, ऐश्वर्या राय बच्चन, अपने पसंदीदा निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ एक बार फ़िर काम करने की तैयारी कर रही हैं ।
संजय लीला भंसाली की टीम के करीबी सूत्रों के मुताबिक यह सूचना पूरी तरह से मनगढ़ंत है । “संजय और ऐश्वर्या अक्सर सिनेमा से परे एक दूसरे के साथ जुड़े हुए हैं । वे सामाजिक रूप से मिलते हैं । ऐश्वर्या उन चुनिंदा लोगों में से एक हैं जिन्हें संजय अपने दोस्त मानते हैं । वे दोनों पिछली बार बच्चन के घर हुई दीवाली पार्टी में मिले थे । लेकिन बस इतना ही । लेकिन उस दौरान और कभी भी पद्मावती में उनके रोल पर कोई बात नहीं हुई ।
सूत्रों के मुताबिक, पद्मावती में कोई भी स्पेशल गाने के लिए किसी भी अन्य हीरोइन की जरूरत है ही नहीं । “चूंकि यह कहानी तीन किरदारों-रानी पद्मावती, उसके पति और अलाउद्दीन खिलजी, जिसे क्रमश: दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह द्दारा निभाया जा रहा है, के इर्द-गिर्द घूमेगी । जबकि अदिति राव हैदरी रणवीर सिंह की पत्नी के किरदार में नजर आएंगी । इसके अलावा फ़िल्म में कोई और महिला किरदार की जगह नहीं है ।”
असल में ऐश्वर्या राय पद्मावती का किरदार अदा करने की प्रबल दावेदार थीं । लेकिन जैसे ही रणवीर सिंह को अलाउद्दीन खिलजी के किरदार के लिए साइन किया गया वैसे ही फ़िल्म की पूरी कास्ट को बदलना पड़ा ।
ऐश्वर्या राय भंसाली की फ़िल्म 'गोलियों की रासलीला- राम लीला' में एक आइटम नंबर करने वाली थीं । लेकिन उन्हें गाने के बोल पसंद नहीं आए । इसलिए फ़िर उस गाने के लिए प्रियंका चोपड़ा को साइन किया गया । इसलिए अब ये बड़ा सवाल है कि संजय लीला भंसाली और ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फ़िर काम कब करेंगे ?
जाहिरतौर पर संजय लीला भंसाली के पास एक फ़िल्म का विषय है जो की एक प्रेम कहानी है
और कश्मीर की पृष्ठभूमि पर सेट है और इसके लिए वह केवल अपनी देवदास, हम दिल दे चुके सनम और गुजारिश की हीरोइन को ही कास्ट करना चाहते हैं ।
















